होम/undefined/gold-silver-price-update-11-may-2026-in-india-rajasthan-and-jaipur

Gold Silver Rate Today: PM मोदी के सोना-चांदी ना खरीदने की अपील के बीच सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें जयपुर में क्या है भाव?

Gold Silver Rate Today: PM मोदी के सोना-चांदी ना खरीदने की अपील के बीच सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें जयपुर में क्या है भाव?
राष्ट्रीय
11 May 2026, 09:57 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Rate: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 11 मई को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कच्चे तेल की तेजी और अमेरिका–ईरान तनाव के चलते कमोडिटी मार्केट में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। कॉमेक्स पर सोना 4,694.80 डॉलर प्रति औंस है तो चांदी 81.515 डॉलर प्रति औंस है।

भारत में क्या है भाव?

बीते दिन MCX पर सोना 1,52,589 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। वहीं चांदी 2,61,999 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई। दिल्ली समेत कई राज्यों के प्रमुख शहरों में भाव इसी रेट के आस-पास हैं।

जयपुर, राजस्थान में क्या है भाव?

जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए गिरकर 1,52,490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए गिरकर 1,39,790 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है। इसके अलावा चांदी 100 रुपए कम होकर 2,74,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

ग्लोबल गिरावट को देखते हुए है कि घरेलू बाजार के खुलते ही गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर में कमजोरी जारी रह सकती है। सर्राफा बाजारों में भी असर संभव है।

दूसरी तरफ अमेरिका के ईरान को भेजा गया शांति प्रस्ताव खारिज होने के बाद बाजार में जोखिम बढ़ा है। मैक्रोइकोनॉमिक दबाव खासतौर पर कच्चे तेल और डॉलर की मजबूती ने सोने को सहारा देने के बजाय और नीचे धकेला है।

प्रधानमंत्री की अपील से बाजार की धारणा प्रभावित

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा दबाव कम करने के लिए जनता से एक वर्ष तक सोना कम खरीदने की अपील की है। साथ ही ईंधन खपत घटाने के लिए वर्क फ्रॉम होम और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल जैसे आइडिया सुझाए हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.