होम/undefined/gold-silver-rate-today-in-jaipur-india-rajasthan

Gold Silver rate: सोना स्थिर तो उछली चांदी, जानिए क्या है आज जयपुर में भाव

Gold Silver rate: सोना स्थिर तो उछली चांदी, जानिए क्या है आज जयपुर में भाव
राजस्थान
08 May 2026, 10:55 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Gold Silver Rate today: 8 मई 2026 को सोना-चांदी बाजार में बढ़त दर्ज की गई है। सोने में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन चांदी ने अलग ही चमक आ गई है। सोने के मुकाबले चांदी में भारी उछाल आया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मजबूती और रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते भारत सहित राजस्थान और जयपुर में भाव ऊपर की तरफ चढ़े रहे।

भारत के सोना-चांदी भाव

देश भर में 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) का भाव लगभग 1,52,977 रुपए रहा तो 22 कैरेट सोना के भाव (10 ग्राम) लगभग 1,25,164 रुपए रहा। जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपए बढ़कर ₹1,53,160 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरट का भाव भी 10 रुपए बढ़कर 1,40,410 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है।

5000 रुपए महंगी हुई चांदी

देश भर में चांदी (1 किलो) लगभग 2,70,000 के आस-पास है। जयपुर में चांदी 5000 रुपए महंगी होकर 2,75,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले प्रदेश में कीमतों में बढ़त देखी जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल?

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में स्थिरता के चलते सोना मजबूती दिखा रहा है। निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति में रुचि बढ़ी है। चांदी में भी औद्योगिक मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल देखा गया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.