होम/undefined/healthy-quick-cutlet-recipes-vegetable-paneer-corn-soya

गर्मी में किचन में घंटो पसीना बहाने को बोलें बाय-बाय, ट्राई करें मिनटों में बनने वाले हेल्दी-स्पाइसी कटलेट

गर्मी में किचन में घंटो पसीना बहाने को बोलें बाय-बाय, ट्राई करें मिनटों में बनने वाले हेल्दी-स्पाइसी कटलेट
लाइफ स्टाइल
08 May 2026, 03:19 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Healthy quick cutlet Recipes: आसान स्नैक्स रेसिपीछुट्टी का दिन हो या घर पर अचानक मेहमान आए हों या फिर फ्रेंड्स मीट होने वाली हो। इतनी भीषण गर्मी में घंटों किचन में खड़े होकर, पसीना बहा कर आप अपने गेस्ट्स के लिए टेस्टी ट्रीट तैयार करती हैं। या फिर ज्यादा से ज्यादा आपको बाहर से कुछ-ना-कुछ मंगाना पड़ता है। ऐसे में हम आप कुछ ऐसे टेस्टी ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जो हेल्दी तो हैं ही, साथ ही चटपटे-स्पाइसी हैं। ये मिनटों में तैयार होते है जिससे आप अपनों के साथ वक्त भी बिता पाएंगे और स्वाद में लाजवाब इतना की सबका पेट भर जायेगा पर मन नहीं। इन्हें आप स्पेशल होममेड सॉस के साथ सर्वे कर सकती हैं।

वेजिटेबल और बीटरूट कटलेट

सामग्री

चुकुन्दर 1 कद्दूकस किया हुआ

उबले आलू – 2

उबली मटर – 1/2 कप

गाजर – 1 बारीक कटी

मसाले – नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च, काली मिर्च, भुना जीरा

ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप

विधि

चुकुन्दर को खीजकर उबले हुए आलू, मटर, गाजर के साथ मिलाये

इसमें स्वाद अनुसार नमक, चाट मसाला , लाल और काली मिर्ची, जीरा जैसे मसाले डाले

इसमें ब्रेड क्रुम्ब्ल्स डाले और मोती गोलिया बनके प्रेस करे, काम तेल में फ्राई करे और टिश्यू पर एक्स्ट्रा तेल झाड़कर परोसे

आप इन्हे एयर फ्राई भी कर सकते है

2. पनीर पालक कटलेट

सामग्री

पनीर – 200 ग्राम कद्दूकस किया

पालक – 1 कप उबली हुई

हरी मिर्च – 1 बारीक कटी

अदरक – 1 इंच कद्दूकस

लहसुन – 4-5 कली बारीक कटी

उबला आलू – 1

विधि

पालक को उबाल ले, इसमें मेष पनीर,बारीक़ कटी हरी मिर्ची , बारीक कटा लहसुन, बारीक़ कटी अदरक डाले।

इसमें चिल्ली फलैक्स, नमक, और चाट मसाला , अमचूर, लाल मिर्ची डालकर अच्छे से मिक्स करे

इन्हे गोल आकार देखर फ्राई करे और गर्म गर्म , चटनी के साथ सर्वे करे

3. कॉर्न और चीज़ कटलेट

सामग्री

स्वीट कॉर्न – 1 कप उबला

उबला आलू – 1

चीज़ – 1/2 कप कद्दूकस

चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो

नमक स्वादानुसार

कॉर्न फ्लोर – 2 टेबलस्पून बाइंडिंग के लिए

विधि

कॉर्न, आलू को मेष करे, इसमें चीज़ , धनिया और मसाले बराबर मात्रा में डाले और इसे मिक्स करे

इसे कटलेट की शेप दे और आर्य फ्राई कर सर्वे करे

4. सोया कीमा कटलेट

सामग्री

सोयाबीन/सोया चंक्स – 1 कप

प्याज – 1 बारीक कटा

हरी मिर्च – 1 बारीक कटी

लहसुन – 5-6 कली

बेसन – 3 टेबलस्पून भुना हुआ

विधि

सोयाबीन को गर्म पानी में भिगोएं, और नर्म होने के बाद मिक्सर पे पीस लें।

इसमें बारीक कटे प्याज़,लहसुन और मसाले डाल कर , आकार दें और डीप फ्राई करलें।

इसे प्याज़ और क्रीम की सॉस के साथ सर्वे करें।

कंटेंट- एकता शर्मा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.