Schezwan Sauce: घर पर चुटकियों में बनाएं शेज़वान सॉस, महीनों तक कर सकते हैं स्टोर

Schezwan Sauce: शेज़वान सॉस की तो बात ही कुछ और है..मोमोस हो या नूडल्स जैसे स्ट्रीट फ़ूड बिना शेज़वान सॉस के साथ खाने में मज़ा ही नहीं आता। लेकिन स्ट्रीट पर या पैक्ड शेज़वान सॉस में कई तरह के संवर्धक (प्रिज़र्वेटिव्स) होते हैं और इनमें हाइज़ीन का भी ध्यान रखना पड़ता है। शुरू में स्वादिष्ट लगने वाली चटनी बाद में जाकर हमें पेट दर्द, गैस, सीने में जलन और यहां तक की फ़ूड पॉइज़निंग और दस्त जैसी बीमारी भी दे सकती है।
लेकिन अब नहीं क्योंकि आप इसे घर पर ही आर्गेनिक और स्वच्छ तरीके से बना सकते है। एक बार बना लेंगे तो महीनों तक फ्रिज़ में रख सकते हो। फिर बच्चों की डिमांड हो या मोमोज़, सैंडविच खाने का मन, ना बाज़ार के प्रिज़र्वेटिव्स, ना एक्स्ट्रा खर्च। सिर्फ असली तीखा-लहसुन वाला फ्लेवर।
सामग्री:
½ कप सूखी लाल मिर्च (गरम पानी में भिगोई हुई)
⅓ कप बारीक कटा हुआ लहसुन
¼ कप बारीक कटा हुआ अदरक
1 बड़ा प्याज़, बारीक कटा हुआ
1 कप वेजिटेबल ऑयल
3 बड़े चम्मच सोया सॉस
2 छोटे चम्मच चीनी
स्वादानुसार 1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच कॉर्नस्टार्च या अरारोट पाउडर
विधि
सूखी मिर्च को 30 मिनट के लिए गरम पानी में भिगोएं, फिर पानी निकालकर दरदरा पेस्ट बना लें।
एक पैन में तेल गरम करें, बारीक कटा हुआ लहसुन डालें।
इसमें मिर्च का पेस्ट डालकर कुछ मिनट तक पकाएं जब तक तेल अलग ना होने लगे।
सोया सॉस, राइस विनेगर, चीनी और नमक डालें और 2-3 मिनट और पकाएं।
एक अलग छोटे बाउल में, कॉर्नस्टार्च को पानी में मिलाएं।
इसे सॉस में डालकर तब तक पकाएं जब तक सॉस थोड़ी गाढ़ी ना हो जाए।
ठंडा होने के बाद बाउल में खाली करें
अपकमिंग - क्रीम गार्लिक मायोनीज़ होममेड सॉस
कंटेंट- एकता शर्मा
इस लिंक को शेयर करें

