होम/undefined/iran-us-ceasefire-deal-60-day-truce-peace-agreement

ईरान-अमेरिका युद्ध में बड़ी राहत! 60 दिनों का सीजफायर तय, ट्रम्प की मंजूरी बाकी

ईरान-अमेरिका युद्ध में बड़ी राहत! 60 दिनों का सीजफायर तय, ट्रम्प की मंजूरी बाकी
अंतरराष्ट्रीय
30 May 2026, 01:47 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Iran US Ceasefire: ईरान और अमेरिका युद्ध के बीच राहत की एक बड़ी खबर आई है। दोनों देश युद्ध में 60 दिनों के सीज़फ़ायर के लिए राज़ी हो गए हैं। युद्धविराम करने के लिए अब सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मंज़ूरी लेना बाकी है। साथ ही, इस शांति समझौते में ईरान को युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई के लिए रिलीफ फण्ड और ईरान की इकॉनमी और मार्केट में अमेरिकन कंपनियों द्वारा इन्वेस्टमेंट जैसी शर्तें भी रखी गयी हैं।

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि यह फण्ड एक रिकंस्ट्रक्शन प्रोग्राम है। जब शांति समझौता पक्का हो जाएगा, तो यह मदद भी अमेरिका देगा।

इसके दूसरी तरफ, डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया शांति समझौते के साथ ही दोनों देश परमाणु समझौते के भी काफी करीब आ गए हैं और जल्द ही दोनों में सहमति बन जाएगी। इस समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार बनाना बंद करेगा और अपना एनरिच्ड यूरेनियम भी नष्ट कर देगा।

इसके उलट, ईरानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने ट्रम्प का दावा सिरे से नकार दिया है। इस्माइल ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर वेपन और यूरेनियम को लेकर कोई भी बातचीत नहीं हुई है। ना ही शांति समझौते की शर्तों में ऐसी कोई शर्त शामिल है।

समझौते की अन्य शर्तों के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में जहाज़ों की आवाजाही वापस शुरू की जाएगी। इन जहाज़ों से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। साथ ही, ईरान ने स्ट्रेट में जो समुद्री माइंस बिछाई थीं, उन्हें भी 30 दिनों के अन्दर-अन्दर हटाना होगा। वहीं, अमेरिका भी होर्मुज़ स्ट्रेट से अपनी नाकाबंदी हटाएगा।

आपको बता दें कि अभी तक समझौता पूरा नहीं हुआ है। अभी इस पर पूर्ण सहमति बनना और दोनों पक्षों के दस्तख़त होना बाकी है। समझौता होने पर सबसे पहले 60 दिनों का सीज़फायर होगा और दोनों पक्षों की सेना पीछे हटेगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.