होम/undefined/jaipur-bassi-riico-cow-death-protest

Bassi: कचरे के ढेर से कई गायों की मौत, गौ सेवा समिति का हल्ला बोल

Bassi: कचरे के ढेर से कई गायों की मौत, गौ सेवा समिति का हल्ला बोल
जयपुर
13 May 2026, 05:59 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Jaipur: जयपुर के बस्सी नगरपालिका क्षेत्र में गंदगी का ये आलम है कि इससे कई गायों की मौत हो गई। इस गंदगी के अंबार में भूखे गौवंश आते हैं और गंदगी का सेवन कर लेते हैं, जिसकी वजह से इनकी मौत हो गई। इसे लेकर क्षेत्र की जनता में बेहद आक्रोश है। कचरा हटवाने और गौवंश की मौतों के विरोध में गौ सेवा समिति ने नगर पालिका के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

गौ सेवा समिति ने रखी ये मांगें

बंटी मीणा गौ सेवा समिति कानोता (जितेंद्र मीणा) ने विरोध जताकर अपनी मांगें उठाई। समिति ने कचरा गाड़ी समय पर नहीं पहुंचने का भी गंभीर मुद्दा उठाया। जिससे कचरे का अंबार लगता जाता है और गंदगी फैली रहती है। समिति ने कहा कि गौ माताओं की सुरक्षा और मृत गौ माता का सही तरीक़े से अंतिम संस्कार हो। यहां एम्बुलेंस की सुविधा दी जाए। साथ ही समय पर कचरा निस्तारण की व्यवस्था की जाए और कचरा गाड़ी (हूपर) घर-घर पहुंचाए जाए। अभी कोई भी हूपर कचरा उठाने नहीं आता है।

भूख हड़ताल की दे दी चेतावनी

समिति ने कहा कि अगर उनकी ये मांगें नहीं मानी गईं या फिर इनका जल्द समाधान नहीं हुआ तो हजारों की संख्या में लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं इन मांगों को लेकर बस्सी EO दुर्गाशंकर मौर्य ने कहा कि जहां कचरा पड़ा था वहां पर JCB से साफ सफाई करवा दी है अब तारबंदी करवा रहे हैं।

इनपुट- एसडी शर्मा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.