जयपुर में बेअसर रही डाॅक्टरों की हड़ताल, कई हाॅस्पिटलों में केवल दिखावे का विरोध, चालू दिखी ओपीडी सेवाएं

Jaipur doctors strike: जयपुर के निजी हाॅस्पिटल आज से सामुहिक हड़ताल पर है। डाॅक्टर्स का आरोप है कि डाॅ. सोनदेव बंसल की याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके और उनके परिजनों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। आईएमए के जयपुर महासचिव ने बताया कि निविक हाॅस्पिटल के डाॅ. सोनदेव बंसल की जमानत याचिका पर सुनवाई थी इस दौरान वकीलों ने कोर्ट रूम में नारेबाजी और हंगामा किया। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 11 मई तय की है।
आईएमए के महासचिव ने कहा कि डाॅ. बंसल के भाई और पिता के साथ अभद्र व्यवहार हुआ। इसके डाॅक्टरों ने सामूहिक बहिष्कार का ऐलान किया। इसी क्रम में आज डाॅक्टरों ने ओपीडी सेवाओं को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया है। आज भारत रफतार की टीम लालकोठी क्षेत्र में स्थित आईबीएस और एसआरके हाॅस्पिटल में पहुंची तो वहां पर रोज की तरह ओपीडी चलती दिखाई दी। आईबीएस हाॅस्पिटल के डायरेक्टर के कहा कि हम हड़ताल को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं। सरकार को जल्द से जल्द हमारी मांगों पर विचार कर एक्शन लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरजीएचएस में जो कुछ भी अनियमितताएं उनकी जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ एक्शन हो।
ये भी पढ़ेंः कोटा में डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल, 2 की मौत, कांग्रेस का प्रदर्शन
जारी रहेगी हड़ताल
आज के बहिष्कार के बाद जयपुर मेडिकल ऐसोसिएशन सभागार में संगठन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सोमदेव बंसल को न्याय कैसे मिले इसको लेकर चर्चा हुई। फिलहाल बैठक में सभी पदाधिकारियों ने हड़ताल को चालू रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही हाॅस्पिटल संचालकों से बात करने और हड़ताल में शामिल होने की अपील की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः सूबे के मुखिया को क्यों अखर रहा महिलाओं का घूंघट, नहीं बदल रही 'साहब' की सोच
इस लिंक को शेयर करें

