खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, 3 की मौके पर ही मौत, 9 घायल

Jaipur Sikar Highway Accident: बुधवार सुबह खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहा महाराष्ट्र का परिवार एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना जयपुर-सीकर नेशनल हाईवे (NH-52) पर हुई, जहाँ एक तेज रफ्तार टेम्पो क्रूजर अचानक एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर की वजह से गाड़ी बेकाबू हो गयी और सड़क किनारे एक होटल-रेस्टोरेंट में घुस गयी। टक्कर इतनी ज़बर्दस्त थी कि गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
(Khatu Shyam Devotees Accident) पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की एक गाडी खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए सीकर जा रही थी। जयपुर से गुजरने के दौरान बुधवार सुबह करीब 7 बजे जब गाडी चौमूं इलाके में हाडौता पुलिया क्षेत्र में पहुंची, तब आगे चल रहा ट्रक अचानक मुड़ गया। तभी पीछे से आ रही श्रद्धालुओं की गाडी की ट्रक से टक्कर हो गई और वह सड़क से उतरकर होटल में जा घुसी।
हादसे में होटल के बाहर खड़ी एक कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य करके पुलिस को खबर की। हादसे की वजह से घटनास्थल पर ट्रैफिक थम गया और लम्बा जाम लग गया।
मौके पर 3 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें शालू बाई (75), मेघा (40) और आदेश (18) शामिल हैं। सभी 9 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। मामले की जांच चल रही है। शुरूआती जांच में ओवरस्पीड और ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते टक्कर होना बताया जा रहा है।
इस लिंक को शेयर करें

