प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल SMS मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

SMS Medical College suicide Jaipur: जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में एक मामला सामने आया है। यहां पर पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने कॉलेज परिसर के पास स्थित न्यू आरडी हॉस्टल में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई है। सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सवाल तो उठ ही रहे हैं। वहीं पुलिस अब छात्र से जुड़े दोस्तों और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ करेगी।
आत्महत्या करने वाला छात्र नितिन यादव (22) MBBS का था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक छात्र का नाम नितिन यादव है। वो नायला हाउस के पास 4 दोस्तों के साथ किराए के फ्लैट में रह रहा था। परिजनों ने कहा कि नितिन का तो शनिवार को फोरेंसिक मेडिसिन का पेपर था। वो तो पेपर की तैयारी कर रहा था। (MBBS student Nitin Yadav Suicide)
मामले की जानकारी देते हुए SMS थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि छात्र ने हॉस्टल की 8वीं मंजिल पर सीढ़ियों में फंदा लगाकर जान दी है। सुबह जब हॉस्टल के और लोगों ने ये देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नितिन अपने दोस्तों के पास एसके मेनन हॉस्टल (यूजी) में पढ़ने पहुंचा था। जबकि वो पीजी का था। फिर से वहां से रात करीब 2 बजे अपने फ्लैट पर गया। 2.45 बजे वो न्यू आर डी हॉस्टल (पीजी) में पहुंचा।
हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट या फिर कुछ ऐसे सबूत नहीं मिले जिससे आत्महत्या के कारणों का पता किया जा सके। इधर हॉस्टल के स्टाफ का कहना है कि नितिन अपने बैग में रस्सी लेकर आया था, जिससे उसने खुद को फांसी लगाई है। वहीं प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि छात्र शायद मानसिक तनाव में था।
इस लिंक को शेयर करें

