केरलम् के नए CM होंगे वी डी सतीशन, कैसे बने राहुल गांधी और खड़गे की पहली पसंद?

keralam new cm VD Satheesan: चुनाव नतीजों के बाद लंबे वक्त की उठा-पटक के बाद आखिरकार केरलम् को उसकी सीएम मिल ही गया। जी हां, अब वी. डी. सतीशन ही केरलम् के नए सीएम होंगे। कांग्रेस के गठबंधन वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की निर्णायक जीत के बाद कांग्रेस ने अब सीएम के लिए उनके नाम का ऐलान कर दिया है। हालांकि इसके लिए लगभग 10 दिनों का इंतजार करना पड़ा।
वीडी सतीशन के अलावा केरल मुख्यमंत्री पद के लिए के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेनिथला भी संभावित दावेदार थे, लेकिन आखिरी में वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगाई गई। कांग्रेस हाई-कमान राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), पार्टी के निर्वाचित विधायकों के बीच लगभग 10 दिनों तक चर्चा चली। जिसके बाद वीडी सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया, अब वे केरलम् सरकार के नेतृत्व के लिए तैयार हैं।
कौन हैं वी. डी. सतीशन
बता दें कि वी. डी. सतीशन लंबे समय से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और पैरावूर से 6 बार विधायक चुने गए हैं। वे पहले केरलम् विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं, जहां उन्होंने LDF सरकार पर तीखे मुद्दे उठाए और पार्टी की छवि को प्रदेश भर में मजबूत करने में भूमिका निभाई।
सतीशन ने UDF में कांग्रेस के संकट के समय में फिर से जान फूंकी थी। खासकर 2021 के चुनाव हार के बाद पार्टी को नई दिशा दी। पार्टी के ग्राउंड-लेवल संगठन और बड़े स्तर पर सामाजिक गठजोड़ की नीति उनके लीडरशिप के अहम कारण माने जा रहे हैं।
कांग्रेस के साथ UDF का तालमेल बिठाना सबसे बड़ी चुनौती
वहीं अब मुख्यमंत्री के रूप में उनके समक्ष कई चुनौतियां हैं, जिनमें शासन-प्रशासन, सामाजिक विकास, आर्थिक नीतियां और गठबंधन संतुलन शामिल हैं। वहीं सबसे बड़ी चुनौती होगी कांग्रेस के साथ UDF का तालमेल बिठाना और अपने सहयोगी दलों जैसे IUML (Indian Union Muslim League) और केरल कांग्रेस (जोसेफ) के साथ पार्टी का गठबंधन बनाए रखना।
102 सीटों पाकर सबसे बड़ी पार्टी बनी UDF
UDF ने 2026 के केरलम् विधानसभा चुनाव में 140 सदस्यों वाली विधानसभा में 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जिससे पिछले 10 सालों से सत्ता में रहे लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की सरकार का सफाया हो गया।
इस लिंक को शेयर करें

