गिरफ्तारी के बाद महेश जोशी का पहला रिएक्शन, बोले- कुछ ऐसा करूंगा कि शिकायत ही नहीं होगी

Mahesh Joshi: राजस्थान के पूर्व जलदाय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता महेश जोशी की गिरफ्तारी का मामला बेहद गर्माया हुआ है। गिरफ्तारी के बाद जब ACB के अधिकारी उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए जा रहे थे, तब महेश जोशी ने मीडिया से बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।
महेश जोशी ने क्या कहा?
महेश जोशी ने कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की है। ACB ने मुझसे कोई पूछताछ नहीं की है, मुझे नोटिस देने से पहले अरेस्ट कर लिया। हमने कोई गलती नहीं की और ना निकलेगी। जो विश्वास राजस्थान की जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है वो कायम रहेगा। ACB कोर्ट ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया। आज मेरी शादी की सालगिरह भी थी। मेरी पत्नी इस दुनिया में नहीं है, मैं उसे याद करता लेकिन इन्होंने मुझे मौका ही नहीं दिया। महेश जोशी ने कहा कि ये ACB ने जो गिरफ्तारी की है वो सिर्फ और सिर्फ राजनीति से प्रेरित है। मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है फिर भी मुझे गिरफ्तार किया है। मैं निर्दोष ही साबित होऊंगा। एक ही केस में दो-दो बार इस तरह से पकड़ना कहां तक जायज है। देश के कानून पर पूरा विश्वास है। 2023 चुनाव में भी इसी मुद्दे को बीजेपी ने भुनाया और अब फिर से चुनाव आने वाले हैं तो बीजेपी इसलिए फिर से इस मुद्दे को उछाल रही है। लेकिन मैं कुछ ऐसा कर जाऊंगा कि किसी को शिकायत नहीं होगी।
ACB के अधिकारियों ने की प्रेस काफ्रेंस
वहीं ACB के अधिकारियों ने भी इस गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि जल जीलव मिशन के तहत भ्रष्टाचार के मामले में की जांच में महेश जोशी को गिरफ्तार किया गया है। आज सुबह भूतपूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया गया है। जो टेंडर एप्लाई हुए थे, इनके लिए जो शर्तें थीं, इसे पूरा करने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट लगाए गए थे, संबंधित ठेकेदारों पर भी कोई कार्रवाई तब विभाग और मंत्रालय ने नहीं की। जांच में इस आरोप की पुष्टि हुई है। 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 3 लोगों की गिरफ्तारी बाकी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें- JJM घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई से राजस्थान की राजनीति में हलचल
इस लिंक को शेयर करें

