होम/undefined/nagin-7-viral-scene-patriotic-nagin-salute-rocket-vande-matram-2026

नागिनें हुई देशभक्त, रॉकेट को दे रही सलामी, सोशल मीडिया पर मिले ऐसे ज़बरदस्त रिएक्शन

नागिनें हुई देशभक्त, रॉकेट को दे रही सलामी, सोशल मीडिया पर मिले ऐसे ज़बरदस्त रिएक्शन
मनोरंजन
20 Mar 2026, 07:44 pm
रिपोर्टर :

Naagin 7: एक समय पर नागमणि और नागिनों के लिए फेमस हुए एकता कपूर का बहुचर्चित सीरियल ‘नागिन’ अब बहुत ही अजीब-ओ-गरीब चीज़ें दिखाने लग गया है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक विडियो क्लिप बहुत वायरल हो रही है, जिसमें नागिनों, देशभक्ति और साइंस का कॉम्बिनेशन हर किसी का ध्यान खींच रहा है और व्यूअर्स को कमेंट करने को मजबूर कर रहा है।

कुछ दिनों पहले रिलीज़ हुए नागिन सीजन 7 के लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसा सीन है, जिसमें नागिनें रॉकेट को लॉन्च होते हुए देख रहीं हैं और सैल्यूट कर रही हैं। बैकग्राउंड में वन्दे मातरम् की धुन बज रही है। भारत के टीवी सीरियल के इतिहास में आज तक ऐसा कोई सीन नहीं चला, जिसमें आपको देशभक्त नागिनें देखने को मिली हों।

नागिन सीरियल की प्रथा

हालाँकि ये कोई पहली बार नहीं है, जब ‘नागिन’ सीरियल में ऐसा कुछ अलग दिखाया गया हो। नागिन के पुराने सीज़नों में भी एक-आध कुछ ऐसी चीज़ें आ ही जाती है, जो लोगों पर छाप छोड़ जाती है। अब चाहे वो कंट्रोवर्सी बनके हो, या ट्रोलिंग मेटीरियल बनकर।

शुरुआत तो नागिन की सही ही हुई थी, सिर्फ नागिनें, नागमणि और बदला - लेकिन बाद में इसमें मक्खियाँ, भैंसा, ड्रैगन, कोरोना और एंटीडोट और भी ना जाने क्या-क्या जोड़ दिया। हर बार सीरीज का हर सीजन किसी ना किसी वजह से ट्रोल हुआ है।

सोशल मीडिया पर मिले फनी रिएक्शन्स

इस बार भी रॉकेट और देशभक्ति वाला सीन इतना मज़ेदार और अजीब लगा कि ज़्यादातर लोग इसका मज़ाक उड़ाते हुए ही नज़र आए। कई यूज़र्स ने फनी कमेंट किए। एक ने लिखा- ये नागिनों का इतिहास बदल रही हैं। दूसरे ने लिखा- मैं अपने वंश का पहला हूँ, जिसने देशभक्त नागिनें देखी हैं। एक और ने लिखा- इन नागिनों को बॉर्डर पर भेज दो।

लेकिन इन सब के बाद भी एक बात तो कहनी होगी, कि एकता कपूर किसी ना किसी तरीके से अपने शो की पॉपुलैरिटी बनाए रखती है। पिछले 6 सीजन भी खूब हिट थे और इस सीजन की पॉपुलैरिटी भी अच्छी खासी है- और इस सीन के वायरल होने के बाद तो और भी ज्यादा हो गयी है। नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन के कैरेक्टर में खूब पसंद भी किया जा रहा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.