होम/undefined/neet-paper-leak-clc-coaching-owner-shrawan-chaudhary-govind-singh-dotasra

NEET पेपर लीक वाली CLC कोचिंग का मालिक निकला BJP का नेता, इधर डोटासरा कर रहे बचाव

NEET पेपर लीक वाली CLC कोचिंग का मालिक निकला BJP का नेता, इधर डोटासरा कर रहे बचाव
राजस्थान
16 May 2026, 02:09 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक से पूरे देश में तहलका मचा हुआ है। 22 लाख मासूम बच्चों के भविष्य से माफियाओं ने जो खिलवाड़ किया है, वो ये देश कभी नहीं भूलेगा। लेकिन अब इन माफियाओं को ठिकाने लगाने के लिए CBI और SOG ने कमर कसी हुई है। हर दिन नए खुलासे, हर दिन नए चेहरे, और अब इस घोटाले की आंच पहुंच चुकी है राजस्थान की 'एजुकेशन सिटी' कहे जाने वाले सीकर तक।

सीकर के मशहूर कोचिंग संस्थान CLC के डायरेक्टर श्रवण चौधरी अब सीधे-सीधे विपक्ष और सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। आरोप गंभीर हैं, पहुंच ऊंची है, और तार सीधे सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस हमलावर है, छात्र सड़कों पर हैं, और सवाल ये है कि क्या सियासी रसूख के पीछे नीट के गुनहगारों को छुपाया जा रहा है?

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ घंटों से CLC कोचिंग के मालिक श्रवण चौधरी के खिलाफ एक बड़ा अभियान छिड़ गया है। कांग्रेस के कई नेताओं ने सीधे आरोप लगाया है कि नीट पेपर लीक मामले में इस नामी कोचिंग संस्थान की भूमिका संदिग्ध है और इसकी जांच होनी चाहिए।

लेकिन बात सिर्फ कोचिंग तक सीमित नहीं है। श्रवण चौधरी राजस्थान की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं। वे (BJP) के टिकट पर फतेहपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सूबे के बड़े नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें और उनकी ये 'ऊंची पहुंच' ही अब सबसे बड़ा विवाद बन गई है। विपक्ष का आरोप है कि इसी बीजेपी कनेक्शन और सियासी रसूख के कारण जांच एजेंसियां उन तक पहुंचने से कतरा रही हैं और उन्हें 'पॉलिटिकल शील्ड' यानी राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।

हालांकि, दूसरी तरफ CLC और श्रवण चौधरी के समर्थकों का कहना है कि ये केवल एक राजनीतिक साजिश है, ताकि उनकी संस्था और उनकी छवि को खराब किया जा सके। लेकिन जब बात लाखों बच्चों के भविष्य की हो, तो सवाल उठना लाजिमी है।

ये भी पढें NEET के जयपुर के आरोपियों को पूरा परिवार पेपर लीक में शामिल, अब एक-एक कर खुल रही कलई

ये भी पढ़ें- लाखों खर्च कर खरीदा NEET का पेपर, फिर भी बेटे के आए सिर्फ 107 नंबर! पुलिस ने पकड़ा, वो अलग!

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा पिछले साल का था जश्न का वीडियो

इधर बीते दिन CLC कोचिंग को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि CLC कोचिंग का जो जश्न का वीडियो वायरल हुआ वो तो पिछले साल का था, जो कि रिजल्ट आने के बाद था। किसी पर भी बिना सबूत के किसी पर आरोप कैसे लगा सकते हैं। ये गलत है कि परीक्षा देते ही जश्न मना लिया गया। मैंने ये तो ये नहीं कहा कि उनके घर के हैं मंत्री जी, CBI जांच करेगी उन पर क्या है, क्या नहीं, ये तो केंद्र का नाम है। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर की जनता को धन्यवाद भी दिया कि सीकर ने ही पेपर लीक का भंडाफोड़ किया है।

नीट परीक्षा में हुई धांधली की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कोचिंग संस्थानों के नेक्सस यानी गठजोड़ की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियों की रडार पर सीकर के कई पूर्व और वर्तमान कोचिंग संचालक हैं। हाल ही में एसओजी और सीबीआई की पूछताछ में कुछ ऐसे कोचिंग मेंटर्स के नाम सामने आए हैं, जो परीक्षा से ठीक पहले 'गेस पेपर' या 'मास्टर स्ट्रोक' जैसे मॉड्यूल के नाम पर संदिग्ध सामग्री छात्रों में बांट रहे थे।

दोबारा परीक्षा की तारीख पर भी विवाद

इस पूरे सियासी घमासान के बीच, नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर एक नया प्रशासनिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार ने 21 जून को नीट की पुनर्परीक्षा कराने का फैसला लिया है, लेकिन अब इस तारीख का देशव्यापी विरोध शुरू हो गया है।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों का कहना है कि 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' है। इस दिन देश के तमाम स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में बड़े स्तर पर सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सभी शिक्षकों और प्रशासनिक अमले की ड्यूटी इन कार्यक्रमों में होती है। ऐसे में उसी दिन इतनी बड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित करना व्यावहारिक नहीं है। इससे परीक्षा की व्यवस्थाएं और सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। शिक्षक संघ ने मांग की है कि केंद्र सरकार और (NTA) इस तारीख पर तुरंत पुनर्विचार करे।

ये भी पढ़ें- NEET 2026 पेपर लीक के आरोपियों के साथ तस्वीरें सामने आने पर क्या बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.