होम/undefined/neet-paper-leak-jamwa-ramgarh-bjp-mla-mahendra-pal-meena-govind-singh-dotasra-slams

NEET पेपर लीक में सामने आया बीजेपी विधायक का नाम, दिनेश बिंवाल की ‘मेहरबानी’ से भतीजे का नीट में चयन, डोटासरा ने फोड़ा बम

NEET पेपर लीक में सामने आया बीजेपी विधायक का नाम, दिनेश बिंवाल की ‘मेहरबानी’ से भतीजे का नीट में चयन, डोटासरा ने फोड़ा बम
राजस्थान
16 May 2026, 05:51 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

नीट पेपर लीक ने पूरे देश में तहलका मचाया हुआ है। राजस्थान इसका पॉवर सेंटर बना हुआ है। जयपुर के जमवारामगढ़ से सीकर तक बड़े-बड़े लोगों की कुर्सी हिली हुई है। जब से आरोपियों के बीजेपी से जुड़े रहने की खबरें आई हैं, सत्ता पक्ष के लोगों के हाथ-पांव फूल रहे हैं और विपक्ष यानी कांग्रेस जमकर इसका फायदा उठा रहा है। अब ताजा निशाना फिर से गोविंद सिंह डोटासरा ने लगाया है। उन्होंने तो अब बीजेपी के एक वर्तमान विधायक की पोल खोलने का दावा किया है कि आरोपी दिनेश बिंवाल की मदद से ही विधायक के भतीजे ने 2025 में नीट परीक्षा पास की थी।

जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा पर डोटासरा ने उठाए सवाल

दरअसल PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर जमवारामगढ़ से बीजेपी विधायक महेंद्र पाल मीणा की पेपर लीक के आरोपी दिनेश बिंवाल के साथ की तस्वीर पोस्ट की और, उनके भतीजे धर्मचंद मीणा की नीट मार्कशीट भी पोस्ट की। इसमें महेंद्र पाल मीणा ने भतीजे के पास होने की खुशी में एक पोस्ट किया वो भी डोटासरा ने शेयर किया।

मतलब "बड़े लोग" इधर हैं.. तो BJP के "माफिया" किधर हैं?
2025 #NEET में चीट से आरोपी दिनेश और मांगीलाल बिंवाल के केवल 5 बच्चों का ही चयन नहीं हुआ..
नीट 2025 में आरोपी के करीबी नेता और उसके क्षेत्र जमवारामगढ़ से BJP विधायक महेंद्र पाल जी के भतीजे का भी चयन हुआ है। याद है..… pic.twitter.com/42UrNAmTbk
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) May 16, 2026

ये फोटो पोस्ट करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा कि, “मतलब ‘बड़े लोग’ इधर हैं.. तो BJP के ‘माफिया’ किधर हैं? 2025 के नीट में चीट से आरोपी दिनेश और मांगीलाल बिंवाल के केवल 5 बच्चों का ही चयन नहीं हुआ। बल्कि नीट 2025 में आरोपी के करीबी नेता और उसके क्षेत्र जमवारामगढ़ से BJP विधायक महेंद्र पाल के भतीजे का भी चयन हुआ है। याद है, गिरफ्तारी के बाद आरोपी दिनेश ने ‘बड़े लोगों’ के शामिल होने की बात कही थी। अब उनके नेता भाजपा विधायक के भतीजे का चौंकाने वाला चयन सामने आ चुका है।“

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि, “इस खुलासे के बाद नीट पेपर लीक की हर कड़ी की निष्पक्ष और गहराई से जांच बेहद जरूरी है। ताकि देश के लाखों युवाओं के सपनों का सौदा करने वाले नेटवर्क और BJP नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो सके। क्या मोदी सरकार और CBI इसकी जांच करवाएगी?

जमवारामगढ़ के ही हैं दो आरोपी भाई

बता दें कि दिनेश बिंवाल और मांगीलाल बिंवाल जमवारामगढ़ के ही रहने वाले हैं। इनमें से दिनेश बिंवाल बीजेपी के जिला युवा मोर्चा का महामंत्री का पदाधिकारी रह चुका है। उसकी बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुई हैं। जिसके बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं।

इधर CBI ने इन दो आरोपियों समेत अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। CBI ने तो दो दिन पहले दिनेश और मांगीलाल के घर पर रेड डाली थी। घर वालों ने दरवाजा बंद कर लिया था तो दीवार फांद कर टीम को अंदर जाना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- NEET 2026 पेपर लीक के आरोपियों के साथ तस्वीरें सामने आने पर क्या बोले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर?


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.