होम/undefined/neet-ug-2026-cancelled-paper-leak-nta-cbi-investigation

NEET-UG 2026 पर बड़ा फैसला! पेपर लीक विवाद के हड़कंप के बाद परीक्षा की रद्द

NEET-UG 2026 पर बड़ा फैसला! पेपर लीक विवाद के हड़कंप के बाद परीक्षा की रद्द
Trending News
12 May 2026, 01:12 pm
रिपोर्टर : Dushyant

NEET UG 2026 cancelled amid Paper Leak Controversy: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर सामने आए पेपर लीक विवाद के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। NEET की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर से लगभग 22 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। लेकिन परीक्षा होने के कुछ दिनों बाद ही पेपर लीक होने की खबर सामने आ गयी, जिसके चलते एग्जाम रद्द कर दिया गया है। (NEET paper leak)

रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान सहित कई राज्यों से परीक्षा से पहले जानकारी सामने आई कि नीट के कुछ संदिग्ध प्रश्नपत्र, प्रैक्टिस पेपर और “गेस पेपर” (Guess Paper) वायरल हो रहे हैं। जांच होने पर एजेंसियों को कई ऐसे डॉक्यूमेंट मिले जिनमें इन प्रैक्टिस पेपर के सवाल और असल NEET परीक्षा के सवाल हूबहू एक जैसे थे। 180 सवालों में से 125 से ज्यादा सवाल बिलकुल सेम थे। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और छात्रों तथा अभिभावकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

NTA ने कहा है कि परीक्षा की पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए CBI जांच के आदेश भी दिए हैं। NEET की पुनः परीक्षा की तारीख भी जल्द ही घोषित की जाएगी। (CBI investigation NEET)

परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के छात्रों में चिंता और असमंजस का माहौल है। कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई है। (NEET controversy 2026)


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.