होम/undefined/neet-ug-2026-paper-leak-dinesh-binwal-son-score-107-marks-only

लाखों खर्च कर खरीदा NEET का पेपर, फिर भी बेटे के आए सिर्फ 107 नंबर! पुलिस ने पकड़ा, वो अलग!

लाखों खर्च कर खरीदा NEET का पेपर, फिर भी बेटे के आए सिर्फ 107 नंबर! पुलिस ने पकड़ा, वो अलग!
राजस्थान
15 May 2026, 07:20 pm
रिपोर्टर : Dushyant

“खाया पीया कुछ नहीं, गिलास तोडा बारह आना” ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन इस कहावत को सच कर दिया है NEET UG 2026 के paper leak करने वाले दिनेश बिंवाल ने। अपने जिस बेटे के लिए उसने लाखों खर्च कर नीट का पेपर लीक करवाया था और खरीदा था, खबर है कि उस पेपर में दिनेश के बेटे ऋषि बिवाल के 720 में से सिर्फ 107 नंबर ही आ रहे हैं।

दरअसल, दिनेश बिवाल ने नीट का पेपर अपने बेटे ऋषि के लिए खरीदा था। ऋषि उन बच्चों में से है, जो पढाई में ध्यान नहीं लगाते और कम नंबर लाते हैं। 10वीं बोर्ड के एग्जाम्स में ऋषि के सिर्फ 44% स्कोर ही रहा था और 12th बोर्ड भी वह ग्रेस नंबरों के सहारे सेकंड डिवीज़न से पास हुआ था। 12th में पास होने के लिए ग्रेस नंबर मिलाकर ऋषि के 50.80% नंबर ही रहे थे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी थ्योरी में भी उसके नंबर काफी कम थे।

इतने के बावजूद भी दिनेश उसे डॉक्टर बनाना चाहता था, इसलिए वो पेपर लीक की कड़ी से जुड़ा और अपने बेटे के लिए एग्जाम पेपर जुगाड़ा। लेकिन इतनी मेहनत करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं। बेटा सिर्फ 107 ही स्कोर कर पाया। बच्चा भी पास नहीं हुआ, उल्टा पुलिस और सीबीआई जाँच में धर और लिए गए, वो अलग। दिनेश बिवाल को तो पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन उसका बेटा ऋषि फ़िलहाल फ़रार चल रहा है।

अब इस काण्ड के सामने आने के बाद पिछले साल वाला मामला भी सुर्ख़ियों में आ गया है, जिसमें बिवाल के घर के 5 बच्चे एक साथ नीट परीक्षा में पास हो गए थे। सम्भावना जताई जा रही है कि बिंवाल ने पिछले साल भी पेपर लीक करने में सफल हो गया था।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.