होम/undefined/neet-ug-online-exam-cbt-mode-announcement-2026-dharmendra-pradhan

NEET में पुराना सिस्टम ख़त्म! अगले साल से ऑनलाइन होगा एग्जाम! छात्रों को भी मिली राहत

NEET में पुराना सिस्टम ख़त्म! अगले साल से ऑनलाइन होगा एग्जाम! छात्रों को भी मिली राहत
राष्ट्रीय
15 May 2026, 02:41 pm
रिपोर्टर : Dushyant

NEET exam online: NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक (NEET Paper Leak) होने के बाद परीक्षा को गोपनीय बनाए रखने में सिस्टम की नाकामी सामने आ गयी है। इसलिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और केंद्र सरकार ने एग्जाम सिस्टम में बड़े बदलाव की शुरुआत करते हुए अगले साल से NEET के पेपर ऑनलाइन करवाने की घोषणा की है। शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने अधिकारियों के साथ एक विशेष उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें नीट परीक्षा को दोबारा करवाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के बाद धर्मेन्द्र प्रधान ने नीट ऑनलाइन का ऐलान किया।

शिक्षा विभाग और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक की बात को स्वीकार किया था, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि विभाग ने बहुत सोच-विचार कर बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ परीक्षा को रद्द करने का फ़ैसला लिया है। अब नीट का री-एग्जाम 21 जून को होगा। साथ ही घोषणा भी की कि अगले साल से नीट परीक्षा कंप्यूटर आधारित (Computer Based Test) मोड में कराई जाएगी, ताकि पेपर लीक और गड़बड़ियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा माफियाओं के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाएगी। (NEET CBT mode)

NEET Re-Exam के लिए छात्रों को कई सुविधाएँ भी दी गयीं हैं। छात्र वापस एग्जाम देने के लिए अपनी पसंद का शहर भी चुन सकेंगे। (NEET UG 2026 re exam) साथ ही, री-एग्जाम के दौरान बच्चों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी मिलेगा। अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाएंगे। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.