NEET एग्जाम लीक पर NSUI का हल्ला बोल! NTA ऑफिस के सामने जबरदस्त प्रदर्शन कर मांगा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र का इस्तीफा

NTA के नीट एग्जाम को रद्द करने के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। दिल्ली में NTA ऑफिस के बार कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, बैनर लेकर वे नारेबाजी करते नजर आए।
इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान- NSUI
NSUI का कहना है कि NEET-UG पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा घोटाला नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़ है। इसी के खिलाफ NSUI ने NTA कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग उठाई। सिर्फ परीक्षा रद्द कर देने से न्याय पूरा नहीं होगा। जब तक पेपर लीक कराने वाले नेटवर्क, NTA की जवाबदेही और सरकार की मिलीभगत पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक छात्रों की लड़ाई जारी रहेगी।
NSUI मांग उठाई कि NTA जैसी भ्रष्ट और विफल संस्था को बंद किया जाए। पूरे पेपर लीक स्कैम की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए, ताकि देश के छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
जब तक कार्रवाई नहीं, तब तक लड़ाई जारी- विनोद जाखड़
विनोद जाखड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के लाखों छात्र छात्राएं हर साल NEET परीक्षा में बैठते है और लगभग हर साल अब इस परीक्षा का पेपर लीक या गड़बड़ी देखने को मिल रही है।
हर बार सिर्फ परीक्षा रद्द कर देने से समाधान नहीं होगा, हर बार लाखों छात्रों को परेशान करने का यह हक किसने दिया मोदी सरकार को ?
जब तक पेपर लीक कराने वाले नेटवर्क, NTA की जवाबदेही और दोषियों पर कार्यवाई नहीं होती है तब तक हक की यह लड़ाई जारी रहेगी।
इस लिंक को शेयर करें

