जयपुर में कुछ बड़ा होने वाला! ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर क्या खास तैयारी? कौनसी फिल्म?

Operation Sindoor anniversary: पहलगाम में हुए हमले के जवाब में भारतीय सेना भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरा होने वाला है। ऑपरेशन सिन्दूर की वर्षगांठ के इस ख़ास मौके को भारतीय सेना जयपुर में मनाने जा रही है। यह कार्यक्रम गुरुवार 6 मई को जयपुर में स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमांड में आयोजित होगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ शामिल होंगे। इस विशेष अवसर पर ऑपरेशन सिन्दूर से जुडी एक फिल्म भी रिलीज़ की जाएगी।
भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। चूंकि पाकिस्तान की सीमा सबसे ज्यादा राजस्थान से सटी हुई है, इस वजह से क्षेत्र की संवेदनशीलता और इलाके में सैन्य ठिकानों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए इस ऑपरेशन का केंद्र राजस्थान को बनाया गया। और इस साल भी सेना ने वर्षगांठ समारोह के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर को चुना है।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे खातीपुरा स्थित सप्त शक्ति कमांड में मीडिया को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, शाम 5 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर बनी एक विशेष फिल्म भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में युद्ध से जुड़े कई रियल फुटेज भी शामिल हैं, जो ऑपरेशन के दौरान कैद किए गए थे।
इस लिंक को शेयर करें

