होम/undefined/petrol-diesel-price-hike-fourth-time-in-two-weeks

पेट्रोल-डीजल ने फिर छलांग मारी! दो हफ्तों में चौथी बार बढ़ीं कीमतें, 7.5 रुपये महंगा हुआ फ्यूल

पेट्रोल-डीजल ने फिर छलांग मारी! दो हफ्तों में चौथी बार बढ़ीं कीमतें, 7.5 रुपये महंगा हुआ फ्यूल
राजस्थान
25 May 2026, 01:43 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Petrol-Diesel Price Increase: 25 मई को एक बार फिर से पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ गयी हैं। पिछले दो हफ़्तों में ये चौथी बार है कि फ्यूल की कीमतों में इज़ाफा हुआ है। Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited जैसी तेल कंपनियों ने फिर से नयी दरें जारी की, जिसके अनुसार, आज पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

दो हफ़्तों में चौथी बार उछला पेट्रोल

इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये का हो चुका है। राजस्थान में भी पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच चुका है। पिछले हो हफ़्तों में ही ये चौथी बार फ्यूल की दरें उछली हैं, जिसके बाद दरों में कुल इज़ाफा करीब 7.5 रुपये तक हो चुका है।

क्यों बढ़ रही फ्यूल की दरें

मिडल-ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के असर से ग्लोबल ऑइल सप्लाई पर भारी दबाव पड़ रहा है। भारतीय ऑइल कम्पनियां अपने नुकसान को कम करने के लिए कीमतें बढ़ा रहीं हैं।

हालाँकि, बीते दिनों में दोनों देशों के बीच शांति समझौते की संभावनाएं तेज़ हुई हैं, जिसके चलते मार्केट में crude oil की कीमतें भी करीब 5% तक घट गयी हैं। लेकिन शांति समझौता पक्का होने और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के वापस खुलने तक कीमतें अस्थिर ही रहेंगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.