होम/undefined/petrol-diesel-price-hike-oil-company-increase-india-delhi-chennai-jaipur-rajasthan

पांच दिन में दोबारा बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सबसे ज्यादा जयपुर में बढ़ रेट, जानिए क्या है ताजा रेट

पांच दिन में दोबारा बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सबसे ज्यादा जयपुर में बढ़ रेट, जानिए क्या है ताजा रेट
राजस्थान
19 May 2026, 11:28 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Petrol Diesel price hike: भारत में 19 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए। तेल कंपनियों ने आज सुबह कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 5 दिन में पेट्रोल-डीजल के दामों ये दूसरी बार बड़ी बढ़ोतरी है। 15 मई को कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का उछाल आया था। लगातार दो बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर सीधा असर होगा।

मेट्रो शहरों में ताज़ा रेट

पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद देश के मेट्रो शहरों समेत कई छोटे-बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए प्रति लीटर, डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपए प्रति लीटर, डीजल 94.08 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल में 109.70 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 96.07 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 96.11 रुपए प्रति लीटर है।

जयपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पड़ोसी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा दाम पढ़े हैं। जयपुर में पेट्रोल 109.32 रुपए प्रति लीटर है, डीजल में 94.50 प्रति लीटर हो गया है। दरअसल राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट दूसरे राज्यों की मुकाबले ज्यादा है, जिससे यहां दाम हमेशा ऊंचे बने रहते हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

-वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ना

-अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड लगातार 88–90 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में पहुंच चुका है। बढ़ी कीमतों का सीधा असर भारत के खुदरा ईंधन दामों पर पड़ रहा है।

-दूसरा भारतीय रुपये में हाल के हफ्तों में गिरावट आई है। डॉलर महंगा होने से तेल आयात महंगा पड़ रहा है। तेल विपणन कंपनियां पिछले महीनों में स्थिर दामों के कारण दबाव में थीं। अब वे धीरे-धीरे घाटा कवर कर रही हैं।

कीमतें बढ़ने से आम जनता पर असर

परिवहन लागत में बढ़ोतरी

खाद्य वस्तुओं और दैनिक उपयोग की चीजों के दामों में बढ़ोतरी

कैब, बस और ट्रांसपोर्ट सर्विस के किराए बढ़ने की आशंका

पहले से महंगी महंगाई पर अतिरिक्त बोझ

टैक्स कैसे बनाते हैं फ्यूल को महंगा?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का बड़ा हिस्सा टैक्स से बनता है। केंद्र सरकार का एक्साइज ड्यूटी, राज्य सरकारों का वैट, डीलर कमीशन इन सबको जोड़कर ग्राहक जो अदा करता है वो अंतिम कीमत होती है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.