PM Kisan Yojna: करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी! इस तारीख को आएगी 17वीं किस्त

PM Kisan Yojna: केंद्र सरकार की PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। ताज़ा अपडेट के मुताबिक 17वीं किस्त मई 2026 के आखिरी सप्ताह या जून के पहले हफ्ते में जारी होने की प्रबल संभावना है। ये समयसीमा इस आधार पर मानी जा रही है कि पिछली किस्त फरवरी 2026 में जारी हुई थी, और योजना के नियमों के मुताबिक हर 4 महीने में भुगतान किया जाता है। ऐसे में इसकी संभावित तिथि मई के आख़िरी सप्ताह से जून 2026 के पहले सप्ताह के बीच बताई जा रही है। इसके लिए किसानों का E-KYC अनिवार्य है। किस्त पाने के लिए e-KYC और भूमि रिकॉर्ड सत्यापन (Land Seeding) पूरा होना जरूरी है।
ऐसे करें अपना स्टेटस चेक
किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट PM Kisan Portal पर जाएं
यहां पर Beneficiary Status सेक्शन में जाएं
यहां पर अपना नाम डालें और अपना स्टेटस चेक करें।
KYC नहीं तो किस्त नहीं
आपको बता दें कि जिन किसानों ने KYC नहीं कराई है, उनकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में सभी किसानों को अपना KYC कराना बेहद जरूरी है।
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है e-KYC
दरअसल सरकार लाभार्थियों की पहचान की ट्रांसपैरेंसी बनाए रखने के लिए e-KYC और भूमि रिकॉर्ड सत्यापन को अनिवार्य कर चुकी है। इसलिए अधूरी KYC वाले किसानों को अगली किस्त नहीं मिलेगी।
इस लिंक को शेयर करें

