होम/undefined/rajasthan-bhilwara-petrol-pump-strike-dealers-demand-amid-pm-modi-appeal

मांग पूरी नहीं तो पेट्रोल नहीं....PM Modi की अपील के बीच पेट्रोल पंप वालों ने कर दी हड़ताल

मांग पूरी नहीं तो पेट्रोल नहीं....PM Modi की अपील के बीच पेट्रोल पंप वालों ने कर दी हड़ताल
राजस्थान
18 May 2026, 12:47 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

प्रदेश के भीलवाड़ा में 18 मई 2026 से जिले के सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। पेट्रोलियम डीलर सोसायटी ने बीते रविवार को हुई बैठक में ये कदम उठाया और सोमवार सुबह से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पूरी तरह रोक दी। लेकिन पीएम मोदी के समर्थन में इस हड़ताल का समय रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक किया गया है। सोसायटी का कहना है कि ये उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील पर किया है। लेकिन उन्होंने हाल ही में हुई मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर हुई एक जांच का विरोध में ये हड़ताल की है।

क्या है मामला?

डीलर सोसायटी का विरोध इस बात है कि हाल ही में उपभोक्ता मामलों के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर कुछ पंपों पर औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें 5 लीटर माप के साथ 30 मिलीलीटर कम मिलने की बात सामने आई थी। डीलरों का दावा है कि जांच की प्रक्रिया तकनीकी रूप से गलत और अनुचित थी।

सोसायटी का कहना है कि सरकारी नियमों के मुताबिक 5 लीटर माप में 25 मिलीलीटर तक का अंतर यानी +/- मान्य होता है, और ये स्वाभाविक तकनीकी तौर पर होता जिसे गड़बड़ी नहीं कहा जा सकता। डीलरों का आरोप है कि जांच के फैसले को पूरे कानूनी प्रक्रिया से पहले मीडिया और सोशल मीडिया पर उजागर किया गया, जिससे पेट्रोल पंप मालिकों की छवि खराब हुई है।

डीलर सोसायटी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें वे सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

अब क्या है डीलर्स की मांगें

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

तत्काल जांच प्रक्रिया और औचक निरीक्षण की तकनीक पर सवाल

जांच और आरोप साबित के लिये न्यायिक प्रक्रिया हो

जब तक इन मांगों का समाधान नहीं होता, पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.