होम/undefined/rajasthan-sports-development-new-ecosystem-rajyavardhan-rathore

राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्लान! हर महीने एक खेल की समीक्षा, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का बड़ा ऐलान

राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्लान! हर महीने एक खेल की समीक्षा, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का बड़ा ऐलान
राजस्थान
21 May 2026, 09:00 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Rajyavardhan Singh Rathore Rajasthan sports policy: राजस्थान सरकार राज्य में खेलों के विकास को नई दिशा देने की तैयारी में जुट गई है। खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में मजबूत खेल ईको-सिस्टम विकसित करने पर ध्यान दिया।

बैठक में खिलाड़ियों के विकास, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रतिभाओं की पहचान, पारदर्शिता और खेल सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर बातचीत हुई। मंत्री ने कहा कि अब खेल विभाग हर महीने एक खेल को केंद्र में रखकर उसकी जरूरतों, चुनौतियों और प्रदर्शन की बारीकी से समीक्षा करेगा। इससे संबंधित खेलों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण और विस्तार योजनाओं का प्री-ट्रेनिंग कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए ताकि खिलाड़ियों को सही समय पर और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही कोचों को खिलाड़ियों की व्यक्तिगत क्षमताओं और कमजोरियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जोनल स्तर पर अंतर-जिला प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह प्रक्रिया पूरे 12 महीने तक लगातार चलनी चाहिए, जिससे राज्य की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अवसर मिल सकें।

सरकार का लक्ष्य “Talent, Training & Transparency” के आधार पर राजस्थान में खेलों के लिए मजबूत और आधुनिक व्यवस्था तैयार करना है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.