होम/undefined/rajasthan-tocin-oxytocin-injection-ban-drug-control

डिलीवरी के दौरान महिलाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला TOCIN इंजेक्शन राजस्थान में बैन, लैब टेस्ट में फेल

डिलीवरी के दौरान महिलाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला TOCIN इंजेक्शन राजस्थान में बैन, लैब टेस्ट में फेल
राजस्थान
25 May 2026, 07:55 pm
रिपोर्टर : Dushyant

TOCIN Injection Ban: सोमवार 25 मई को राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने डिलीवरी के समय इस्तेमाल होने वाले एक इंजेक्शन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया कि पंजाब की जैक्सन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया जाने वाला TOCIN इंजेक्शन (ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन 5ml) का सैंपल लैब टेस्ट में फेल हो गया। लैब टेस्ट में इंजेक्शन में मिलने वाला मुख्य पदार्थ ऑक्सीटोसिन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिला।

यह ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा शुरू करने और डिलीवरी के बाद होने वाले रक्तस्राव (Bleeding) को रोकने के लिए दिया जाता है। लैब टेस्ट में फ़ेल होने के बाद ड्रग कण्ट्रोल विभाग ने इसकी बिक्री, वितरण और इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि इसी कंपनी की और भी अन्य दवाओं और इसी इंजेक्शन के बाकी बैच के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज में जिन प्रसूताओं की इलाज के दौरान मौत हुई थी, उनमें भी इसी कंपनी के 1ml वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया था। ड्रग कण्ट्रोल ने 1 ml वाले इंजेक्शन का भी सैंपल लिया था, लेकिन उस बैच की जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गयी है।

कुछ दिनों पहले ही विभाग ने 7 अलग अलग कंपनियों की दवाईयों को भी मानकों पर नहीं पाए जाने के चलते बैन कर दिया था।

फ़िलहाल, ड्रग कण्ट्रोल विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि इस इंजेक्शन का जितना भी स्टॉक मौजूद है, उसे तुरंत वापस कर दें और किसी भी मरीज को न लगाया जाए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.