Rajasthan Weather Update: जयपुर, दौसा समेत राजस्थान के इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का क्या है हाल?

Rajasthan Weather Update: राजस्थान इस समय कड़ी हीटवेव की चपेट में है, बीते दिन जयपुर समेत कुछ जिलों में देर रात धूल भरी आंधी चली। हालांकि बारिश नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग ने अब अगले दो दिनों के लिए तेज हवाओं, आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45–47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 1 जून तक मौसम में बड़ा बदलाव संभव है।

तेज गर्मी का प्रकोप
राज्य के सबसे गर्म इलाकों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, और चूरू शामिल रहे, जहां पारा 46–47°C से ऊपर दर्ज हुआ। जयपुर में भी तापमान 45°C के पार रहा, जबरदस्त लू का असर रात में भी रहा। रात में भी गर्म हवाएं चलती रहीं। नौतपा के चलते गर्म हवाएं और ज्यादा सक्रिय हैं, जिसके चलते दोपहर का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
1 जून तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बादल, गरज, तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके लिए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धूल भरी आंधी 50–70 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

जिन जिलों में असर ज्यादा रहेगा उनमें जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिले शामिल हैं। जहां आंधी-बारिश होगी, वहां दिन के तापमान में 2–3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन हवा की दिशा बदलने से मामूली राहत मिल सकती है।
तेज लू और गर्मी से खुद को बचाएं
दोपहर में धूप और लू से बचें, पर्याप्त पानी पिएं।
आंधी और तेज हवा के समय घरों से बाहर निकलने से बचें।
खेतों में काम कर रहे किसानों को तेज हवा और ओलावृष्टि से सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें- जिस आदमी के साथ सीकर के NEET स्टूडेंट का परिवार राहुल गांधी से मिला, वो निकला हिस्ट्रीशीटर
ये भी पढ़ें- अजमेर में कांग्रेस नेता की कार में आग हादसा नहीं, बल्कि हत्या, पहली पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर रची थी साजिश
इस लिंक को शेयर करें

