होम/undefined/rajasthan-weather-update-jaipur-rain-thunderstorm-alert-3-june-2026-642571

Rajasthan Weather Update: 3 जून तक प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

Rajasthan Weather Update: 3 जून तक प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
राजस्थान
31 May 2026, 11:37 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Rajasthan Weather Rain Alert: बीते दो दिन से राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर आगे भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक शनिवार को आए तेज बवंडर और धूलभरी आंधी ने राजस्थान के मौसम की तस्वीर ही बदल दी। बारिश के दौर ने नौतपा के असर को ही खत्म सा कर दिया। लोगों अब फरवरी जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में तापमान 12 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने 3 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि 5 जून से तापामान फिर 45 डिग्री पार होने की संभावना जताई गई है।

रेत के बवंडर ने सबको दहलाया

बीते दिन दोपहर को राजस्थान के 5 जिलों में रेत के बवंडर ने तहलका मचा दिया था। पाकिस्तान से उठा ये रेतीला तूफान श्रीगंगानगर से एंट्री लेते हुए बीकानेर पहुंचा और यहां जमकर तहलका मचाया। 100 फीट ऊंचे इस बवंडर ने ऐसा नजारा दिखाया जो आज तक किसी ने नहीं देथा। बीकानेर के लोगों ने कहा कि ऐसा तूफान तो आज तक उन्होंने नहीं देखा।

ये भी पढ़ें- कभी नहीं देखी होगी ऐसी आंधी, बीकानेर समेत 4 जिलों में रेत की सुनामी देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

बीकानेर से फिर ये तूफान चूरू, सीकर और दौसा-जयपुर पहुंचा। हालांकि जयपुर तक आते-आते इसका असर उतना नहीं रहा लेकिन काली-पीली आंधी और रेत के गुबार से लोगों में दहशत हो गई थी। शाम 4 बजे बदले मौसम ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इसके बाद बारिश शुरू हुई। करीब ढाई घंटे तक बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया।

जयपुर के साथ ही दौसा, सीकर, झुंझुनूं, धौलपुर, करौली, समेत कई जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर के बाड़ी में 58 मिमी दर्ज की गई, वहीं सबसे कम जयपुर में 4.4 मिमी दर्ज हुई।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र, जयपुर के मुताबिक आज बीकानेर, नागौर, जोधपुर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा अजमेर, पाली, टोंक, कोटा, जोधपुर, राजसमंद, चूरू, डीडवाना ने भी मौसम आँधी बारिश का ही रहेगा। वहीं जयपुर में आज फिर से आंधी-बारिश की संभवना जताई गई है। दोपहर बाद मौसम पलट सकता है।

ये भी पढ़ें- मानसून को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता! अल नीनो के चलते IMD ने जताई कम बारिश की आशंका


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.