होम/undefined/rajkumar-roat-appeal-to-pm-modi-and-amit-shah-gujarat-daughter-missing

आदिवासी बच्ची के लापता होने पर भड़के राजकुमार रोत, सरकार को दी सीधी चेतावनी

आदिवासी बच्ची के लापता होने पर भड़के राजकुमार रोत, सरकार को दी सीधी चेतावनी
राजस्थान
18 May 2026, 12:03 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

गुजरात में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने एक बेहद गंभीर मामला उठाते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने गुजरात की एक आदिवासी बच्ची, जो करीब 1 महीने से लापता है, उसे ढूंढने में पुलिस-प्रशासन के सहयोग की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

मामला गुजरात के नरोड़ा पुलिस स्टेशन इलाके का है, जहां संतरामपुर इलाके की रहने वाली एक 15 साल की आदिवासी नाबालिग लड़की पिछले एक महीने से लापता है। सबसे दर्दनाक बात ये है कि अपनी जिगर के टुकड़े की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने के बाद, बेबस मां पिछले 4-5 दिनों से अपने परिजनों और समर्थकों के साथ धरने पर बैठने को मजबूर है। लेकिन अभी तक बच्ची का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

राजकुमार रोत ने जताई नाराजगी

सांसद राजकुमार रोत ने इस मामले पर तीखा आक्रोश जताया और कहा है कि गुजरात में आज बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और आए दिन महिलाओं और नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले में तुरंत दखल देने और बिलखती मां को न्याय दिलाने की मांग की है। अब देखना ये है कि प्रशासन इस मां के आंसू कब पोंछ पाता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.