होम/undefined/rohit-godara-virendra-charan-gang-members-arrested-rajasthan-antf

जयपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के दो बदमाश अरेस्ट

जयपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के दो बदमाश अरेस्ट
राजस्थान
26 Apr 2026, 11:57 am
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

ANTF Arrest Rohit Godara gang wanted: राजस्थान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। फोर्स ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के दो वांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया है। फिलहाल फोर्स दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। एडीजी दिनेश एनएन ने बताया कि सुजानगढ़ के चर्चित जेडीजे ज्वेलर्स पर फायरिंग के आरोपी कृष्ण सिंह को अरेस्ट किया गया है। उसके अलावा लक्ष्मण सिंह को भी अरेस्ट किया है। लक्ष्मण सिंह पर कुल 27 मामले दर्ज है। आरोपी कृष्ण सिंह को पुलिस पिछले 3 साल से ढूंढ रही थी।

दिनेश एमएन ने बताया कि दोनों आरोपी रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के सक्रिय मेंबर है। दोनों आरोपी रंगदारी मांगने और फायरिंग-मर्डर जैसे मामलों में वांटेड चल रहे हैं। वहीं लक्ष्मण सिंह को वैशाली नगर और मकराना पुलिस करीब 3 साल से ढूंढ रही थी।

एक सप्ताह पहले राजू मांजू को किया था अरेस्ट

बता दें कि इससे पहले जयपुर में ही एएनटीएफ ने 007 गैंग के सरगना राजू मांजू को अरेस्ट किया था। राजू मांजू पर फलोदी, जोधपुर ग्रामीण और श्रीगंगानगर पुलिस ने 75 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एएनटीएफ ने राजू को जाल बिछाकर अरेस्ट किया था। इसके लिए एक पुलिसवाला तो पिछले करीब 7 दिनों से मानसरोवर स्थित एक चाय के ढाबे पर काम कर रहा था। एजेंसी को जैसे ही राजू के जयपुर में होने की खबर मिली उसके बाद पुलिस ने हथियार सप्लायर बनकर उससे संपर्क किया था।

ये भी पढ़ेंः ANTF को बड़ी सफलता, 007 गैग का सरगना और गैंगस्टर राजू मांजू अरेस्ट


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.