होम/undefined/sbi-bank-strike-may-bank-closed-news-hindi

Bank Strike alert : मई के अंत में 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, जान लें हड़ताल की तारीखें और वजह

Bank Strike alert : मई के अंत में 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, जान लें हड़ताल की तारीखें और वजह
राष्ट्रीय
14 May 2026, 10:34 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मई महीने के आखिर में SBI की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि बैंक कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ (AISBISF) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल बुलाने की घोषणा की है। ऐसे में ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

लगातार 4 दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंक सेवाएं

हड़ताल और छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में लगातार चार दिनों तक कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि कैश जमा, निकासी, चेक क्लियरिंग और अन्य जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें।

संभावित प्रभावित दिन:

24 मई – रविवार

25 मई – हड़ताल का पहला दिन

26 मई – हड़ताल का दूसरा दिन

27 मई – कई जगहों पर कामकाज सामान्य होने में देरी संभव

क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं SBI कर्मचारी?

कर्मचारी संगठन ने बैंक प्रबंधन के सामने 16 सूत्रीय मांगें रखी हैं। यूनियन का कहना है कि पिछले कई वर्षों से मैसेंजर और अन्य जरूरी पदों पर भर्ती नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

इसके अलावा कर्मचारियों ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है। उनका आरोप है कि रिटायरमेंट के बाद नए आर्म्ड गार्ड नियुक्त नहीं किए जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है।

यूनियन ने यह भी आरोप लगाया है कि स्थायी कार्यों के लिए ठेका कर्मचारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो समझौतों के खिलाफ है। वेतन वृद्धि में असमानता और NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी है।

कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित?

ये सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित:

कैश जमा और निकासी

चेक क्लियरिंग

पासबुक अपडेट

लोन और शाखा से जुड़े कार्य

ये सेवाएं रहेंगी चालू:

इंटरनेट बैंकिंग

YONO SBI मोबाइल ऐप

ATM सेवाएं

पूरे मई में जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

हड़ताल से पहले कर्मचारी संगठन पूरे महीने विरोध कार्यक्रम चलाएंगे। इसमें सोशल मीडिया कैंपेन, कैंडल मार्च और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। यदि बैंक प्रबंधन और यूनियन के बीच बातचीत सफल नहीं होती है, तो हड़ताल तय मानी जा रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.