होम/undefined/sms-hospital-jaipur-charak-bhawan-roof-collapse-youth-death

SMS अस्पताल में फिर से हादसा: जर्जर छज्जा गिरने से युवक की मौत, प्रशासन मौन

SMS अस्पताल में फिर से हादसा: जर्जर छज्जा गिरने से युवक की मौत, प्रशासन मौन
राजस्थान
31 May 2026, 03:24 pm
रिपोर्टर : Dushyant

SMS Hospital Jaipur Accident: राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एस.एम.एस. हॉस्पिटल में ख़राब इन्फ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम की लापरवाही के चलते एक बार फिर से एक व्यक्ति की जान चली गयी है। SMS हॉस्पिटल में चरक भवन के पास एक छज्जा गिर गया, जिसके मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कर इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे चरक भवन के पास हुई। चरक भवन के पास बना डॉक्टर्स सेमिनार हॉल का एक हिस्सा जर्जर हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। कर्मचारियों ने तो उसका इस्तेमाल कम कर दिया, लेकिन शायद जनता को इसकी खबर नहीं की थी। हादसे के वक़्त सेमिनार हॉल की बिल्डिंग के पास ही दो व्यक्ति सो रहे थे, जब उनके ऊपर छज्जा गिर गया और वे मलबे में दब गए।

तुरंत दोनों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया, जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। 40 वर्षीय मृतक का नाम सागर है और वो केकड़ी का रहने वाला था। अन्य घायल का नाम बाबूलाल बताया जा रहा है।

बाबूलाल ने बताया कि वह और सागर एक ही गाँव के रहने वाले हैं। दोपहर के वक़्त वे दोनों हॉस्पिटल के पास ही खाना खाकर आए थे और बिल्डिंग के नीचे आराम करने के लिए बैठे थे। दोनों को बिल्डिंग की छाया में सोते हुए कुछ ही देर बीती थी कि अचानक हमारे ऊपर पत्थर और मलबा गिरने लग गए। सागर को मलबे से बहुत ज्यादा चोट आई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हॉस्पिटल में घटी यह घटना कोई नयी नहीं है। बीते कुछ वक़्त में SMS हॉस्पिटल में कई बार हादसे और आग लगने जैसी घटनाएँ हो चुकीं हैं। लेकिन इतने सब के बावजूद भी अस्पताल प्रशासन अँधा, गूंगा और बहरा बनकर बैठा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखकर लापरवाही तो कर ही रहे हैं, साथ ही, जनता के साथ होने वाले हादसों पर कार्यवाही नहीं कर उन्हें नज़रंदाज़ भी कर रहे हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.