होम/undefined/supreme-court-cancels-rajasthan-si-bharti-2021-manoj-meena-reacts-youth-victory

SI भर्ती रद्द! सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतिम मुहर, मनोज मीणा बोले – “यह युवाओं की जीत है, भजनलाल सरकार ने स्टैंड बदला”

SI भर्ती रद्द! सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतिम मुहर, मनोज मीणा बोले – “यह युवाओं की जीत है, भजनलाल सरकार ने स्टैंड बदला”
राजनीति
04 May 2026, 07:24 pm
रिपोर्टर : Dushyant

SI Bharti Cancelled: राजस्थान की SI भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने 04 मई को आखिरी फैसला देते हुए फाइल बंद कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले को बरक़रार रखते SI भर्ती को रद्द कर दिया और मामले पर मुहर लगा दी। साथ ही, भर्ती को लेकर सभी याचिका ख़ारिज करते हुए कहा कि इस मामले में अब और सुनवाई नहीं की जाएगी। इसी फैसले को लेकर राजस्थान के एक नेता मनोज मीणा से ख़ास बातचीत हुई, आप भी सुनिए (Manoj Meena Exclusive phone interview)

पत्रकार - मनोज जी नमस्कार।

मनोज मीणा - नमस्कार।

पत्रकार - मनोज जी SI भर्ती को Supreme Court ने भी अब हरी झंडी दे दी कि रद्द हो जाएगी। इस पर आपका क्या कहना है?

मनोज मीणा - यह युवाओं की जीत है और हमें उम्मीद थी कि हम इस भर्ती में जीतेंगे क्योंकि बड़ा भ्रष्टाचार हुआ था। Single bench में हम जीते, Double Bench में हम जीते और Supreme Court में भी आज जीते हैं और आज स्वाभाविक सी बात है। प्रदेश के युवाओं में बड़ी खुशी की लहर है कि भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ उनकी जीत हुई है। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि भजनलाल सरकार ने इसमें अपना स्टैंड बदला। उन्होंने दिल्ली में भी जाकर उन्होंने पैरवी करी। Supreme Court में भी जाकर उन्होंने इस भर्ती में डंका लगाया। कहीं ना कहीं सरकार की मंशा सामने आ गई। भजनलाल सरकार की मंशा यह रही कि सरकार चाहती नहीं थी भर्ती रद्द हो, लेकिन यह हमारे संघर्ष की जीत है। यह न्यायपालिका की जीत है और आज पूरे प्रदेश के युवाओं को बड़ी खुशी हुई है।

पत्रकार - जी बिल्कुल, हम भी मुद्दा उठा रहे थे। लगातार हमने भी भारत...

मनोज मीणा - आपने बहुत मदद की। भारत रफ्तार की पूरी team को, आपको बहुत धन्यवाद है और पूरे प्रदेश के युवाओं की तरफ से आपको धन्यवाद है और यह आज बड़ा दिन है। इसमें कोई दोराय नहीं है और आने वाले समय में यह ऐसा example सेट हुआ है कि आगे पेपर लीक नहीं होंगे और जो पेपर लीक जैसी समस्या राजस्थान में पैदा हो गई थी, जो कैंसर की बीमारी की तरह फैल चुकी थी, आज उस बीमारी का खात्मा हो गया है। अब मैं उम्मीद करूंगा कि आने वाले समय में कोई पेपर लीक के थानेदार नहीं बनेगा। कोई paper leak होने से VDO, पटवारी नहीं बनेगा और वो गरीब किसान मजदूर के बेटे थानेदार बनेंगे, जिनको बनना चाहिए था।

पत्रकार - बिल्कुल मनोज जी, आपका भी बहुत संघर्ष काबिले गौर रहा। आप लोगों ने सभी ने संघर्ष किया।

मनोज मीणा - सभी, सभी युवाओं का संघर्ष रहा इसमें। हमारे बड़े भाई साहब हनुमान बेनीवाल जी का भी साथ रहा। डॉक्टर साहब (किरोड़ी लाल मीणा) का भी साथ रहा। सब लोगों ने मिलकर लड़ाई लड़ी और उसका परिणाम रहा कि इसमें हमें जीत मिली। लेकिन हमें और अच्छा लगता अगर BJP सरकार इसमें साथ खड़ी रहती।

पत्रकार - ठीक है, बहुत-बहुत धन्यवाद।

मनोज मीणा - ओके।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.