होम/undefined/suratgarh-deendayal-upadhyay-prashikshan-mahabhiyan-2026

सूरतगढ़ में BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान, डिजिटल और सोशल मीडिया पर दिया फोकस

सूरतगढ़ में BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान, डिजिटल और सोशल मीडिया पर दिया फोकस
राजस्थान
28 May 2026, 03:00 pm
रिपोर्टर : Dushyant

सूरतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी श्रीगंगानगर द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल तकनीक और सोशल मीडिया सहित सरकार की विभिन्न कार्यकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाना था।

उद्घाटन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने जनता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और जनता की सेवा के लिए योजनाओं को हर आम आदमी तक पहुंचाने की बात कही। प्रशिक्षण वर्ग में आम लोगों को डिजिटल तकनीक, सोशल मीडिया और केंद्र व राज्य सरकार से जुडी कई योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, कैबिनेट मंत्री गौतम दक, जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.