होम/undefined/tina-dabi-make-her-presence-in-india-top-100-ias-officer

Tina Dabi: टीना डाबी ने कर दिया ऐसा कौन सा 'कारनामा', देश भर में हो रही चर्चा

Tina Dabi: टीना डाबी ने कर दिया ऐसा कौन सा 'कारनामा', देश भर में हो रही चर्चा
राजस्थान
27 May 2026, 02:56 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

IAS Tina Dabi: जब सरकारी सिस्टम की बात आती है, तो हमारे दिमाग में अक्सर फाइलों का अंबार, लेटलतीफी और दफ्तरों के चक्कर काटने वाली तस्वीरें घूमने लगती हैं। लेकिन, इसी ब्यूरोक्रेसी में कुछ ऐसे 'सिंघम' और 'जांबाज' अधिकारी भी होते हैं, जो अपनी अनूठी सोच और काम करने के अंदाज से देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए मिसाल बन जाते हैं। दरअसल राजस्थान के प्रशासनिक गलियारों से एक ऐसी खबर लेकर आया है, जिसे सुनकर हर राजस्थानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने साल 2025-26 के दौरान देश के 800 जिलों के कलेक्टर्स का एक महा-सर्वे किया और इस सर्वे के बाद जारी हुई 'सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026' की टॉप-100 लिस्ट में राजस्थान के जांबाज IAS अधिकारियों ने अपना परचम लहरा दिया है! इस लिस्ट में मशहूर IAS टीना डाबी और डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी समेत राजस्थान के 6 कलेक्टर्स को देश के सबसे बेहतरीन जिलाधिकारियों में चुना गया है।

IAS टीना डाबी ने कौन सा किया ऐसा काम?

सबसे पहले बात करते हैं सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक हमेशा चर्चा में रहने वाली IAS टीना डाबी की। इस लिस्ट में उनका नाम क्यों है? इसकी वजह कोई कागजी फाइल नहीं, बल्कि बच्चों के लिए उनका 'ममता भरा' एक अनोखा अभियान है। टीना डाबी ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए 'गुड़-मूंगफली और घी के लड्डू' की एक कमाल की पहल शुरू की। इस देसी और न्यूट्रिशियस डाइट ने बच्चों की सेहत में जादुई सुधार दिखाया।

यही नहीं, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनका 'लेडीज फर्स्ट' अभियान तो पूरे देश में सुर्खियां बटोर चुका है। इसी गुड गवर्नेंस के दम पर उन्होंने देश के टॉप-100 कलेक्टर्स में अपनी जगह पक्की की है।

जितेंद्र सोनी भी इस लिस्ट में

अब रुख करते हैं इस लिस्ट के दूसरे बड़े IAS की तरफ- डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी। जयपुर के कलेक्टर रह चुके जितेंद्र कुमार सोनी की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। सरकारी स्कूलों में कई गरीब बच्चे कड़कड़ाती ठंड और तपती गर्मी में नंगे पैर स्कूल आते थे। जब ये दर्द जितेंद्र सोनी ने देखा, तो उन्होंने शुरू किया 'चरण पादुका अभियान'! दानदाताओं के सहयोग से उन्होंने लाखों बच्चों के पैरों में जूते-चप्पल पहुंचाए। इसके लिए उन्हें पूर्व में 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड' और राष्ट्रपति से 'इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड' भी मिल चुका है।

जब ये नागौर और जयपुर में रहे, तो इन्होंने बरसों से बंद पड़े खेतों और गांवों के रास्तों को आपसी समझाइश से खुलवाने के लिए 'रास्ता खोलो अभियान' चलाया। मनरेगा के तहत काम करने वाले निरक्षर मजदूरों को अंगूठा टेक से साक्षर बनाने के लिए 'मनरेगा आखर अभियान' शुरू किया। और जयपुर की जनता की समस्याओं को तुरंत निपटाने के लिए एक 'रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम' तक डेवलप कर दिया।

राजस्थान से 5 IAS इस लिस्ट में शामिल

आपको जानकर खुशी होगी कि राजस्थान से 5 IAS अधिकारी इस लिस्ट में हैं। IAS अंकित कुमार सिंह, आलोक रंजन, अरुण गर्ग, जितेंद्र कुमार सोनी और टीना डाबी।

आपको बता दें कि ये सर्वे कोई आसान नहीं था। पिछले 15 सालों से चल रहे इस सर्वे में सीनियर IAS अधिकारियों के फीडबैक, स्थानीय सत्ता और विपक्ष के नेताओं की राय, और जनता के बीच लोकप्रियता समेत 10 कड़े मानकों के आधार पर इन कलेक्टर्स को चुना गया है। इसमें कोई नंबर 1 या 2 नहीं है, बल्कि ये सभी अपने आप में नंबर वन हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.