होम/undefined/us-senate-advances-iran-war-powers-resolution-50-47-tim-kaine-bill

ईरान युद्ध पर बड़ा मोड़! अमेरिकी सीनेट ने ईरान युद्ध रोकने वाला प्रस्ताव पास किया! 50-47 से मंजूरी, ट्रंप की शक्तियां सीमित करने की कोशिश

ईरान युद्ध पर बड़ा मोड़! अमेरिकी सीनेट ने ईरान युद्ध रोकने वाला प्रस्ताव पास किया! 50-47 से मंजूरी, ट्रंप की शक्तियां सीमित करने की कोशिश
अंतरराष्ट्रीय
20 May 2026, 09:12 pm
रिपोर्टर : Dushyant

अमेरिकी सीनेट ने ईरान युद्ध को रोकने वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है। सदन में अमेरिकी सांसदों ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सीमित करने वाले प्रस्ताव को 50-47 के अंतर से पारित कर दिया। इस प्रस्ताव के पक्ष में ट्रम्प के ही चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया, जबकि तीन रिपब्लिकन सांसद वोटिंग से दूर रहे।

वर्जीनिया के डेमोक्रेट सीनेटर टिम केन द्वारा पेश इस प्रस्ताव का मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य शक्तियों को कण्ट्रोल में लाना था। यदि यह कानून बनता है तो ट्रंप प्रशासन को ईरान के खिलाफ किसी भी बड़े सैन्य अभियान के लिए कांग्रेस की पूर्व मंजूरी लेनी पड़ेगी। हालांकि, प्रस्ताव को अभी सीनेट की अंतिम मंजूरी और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास होना बाकी है। राष्ट्रपति ट्रंप के पास अभी भी इस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो पावर है।

आपको बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में ईरान पर बड़े हमले की योजना को टाल दिया जब कतर, सऊदी अरब और UAE ने बातचीत का मामला सुलझाने की अपील की थी।

दूसरी ओर, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर सख्ती बढ़ा दी है। नई व्यवस्था के तहत स्ट्रेट से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरान की परमिशन लेना ज़रूरी कर दिया है। बिना अनुमति गुजरना अवैध माना जाएगा। अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते ईरानी तेल टैंकर समुद्र में फंसे हुए हैं और फारस की खाड़ी में तेल से भरे पुराने टैंकरों की संख्या बढ़ रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.