चांद के पास क्या देख बैठे थे एस्ट्रोनॉट्स? अमेरिका की UFO फाइल्स ने बढ़ाई दुनिया की बेचैनी

US UFO Files Released: लम्बे समय से चर्चा में चल रही अमेरिका की UFO फाइल्स का पहला बैच आख़िरकार शुक्रवार को रिलीज़ हो गया है। इन नए सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स और तस्वीरों ने एक बार फिर UFO, एलियंस और रहस्यमयी गतिविधियों को लेकर बहस तेज कर दी है।
UFO footage shows streaks of light abruptly changing direction as if on command before pair of eye-shaped lights begin fluttering around
Submitted by Department of the Army https://t.co/UPgw7bspXG pic.twitter.com/fS3HQPsRGl
— RT (@RT_com) May 8, 2026
फाइल्स के एक रिकॉर्ड के मुताबिक, अपोलो-17 मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स ने चांद के पास कुछ ऐसी चमकती वस्तुएं देखने का दावा किया था, जिन्हें वे उस समय समझ नहीं पाए थे। दिसंबर 1972 में इस मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स ने अंतरिक्ष में कई चमकती हुई चीज़ें और रोशनियां देखने की बात कही थी। मिशन के दौरान एक ने कहा था कि हमारे पास से कुछ चमकते हुए पार्टिकल्स या टुकड़े गुज़र रहे हैं। दूसरे का कहना था कि मेरी खिड़की के पास भी आतिशबाजी जैसी चीज़ें चमक रही हैं। (Apollo 17 Glowing Objects)
फाइल्स के साथ-साथ कुछ विडियो भी रिलीज़ हुए हैं, जिनमें हवा में कई उड़ती हुई लाइट्स, चाँद की सतह पर चमकते हुए तीन उड़ते बिंदु और कुछ UFO जैसी चीज़ें उडती हुई नज़र आ रही हैं। एक आर्मी रिपोर्ट में एक ऑफिसर का कहना था कि उन्होंने आसमान में कई चमकती और तेज़ी से चलती हुई चीज़ों को देखा था। इनमें से एक वस्तु को एयरोप्लेन टार्गेटिंग सिस्टम से ट्रैक भी किया गया, लेकिन लगभग 20 सेकंड बाद वो गायब हो गयी।
हालाँकि, फाइल्स के रिलीज़ होने के बाद अमेरिकन एजेंसीज ने साफ़ किया कि उन्हें अभी तक एलियन लाइफ की मौजूदगी या फिर एलियन टेक्नोलॉजी होने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये रोशनियां स्पेसक्राफ्ट से अलग हुई बर्फ या पेंट के टुकड़े भी हो सकते हैं, लेकिन डॉक्यूमेंट्स में इन घटनाओं को पूरी तरह स्पष्ट नहीं किया गया है। यही वजह है कि UFO से जुड़े दावों और अटकलों को नई हवा मिल रही है।
अमेरिकी रक्षा विभाग पहले भी कई बार “अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनोमेना” यानी UAP से जुड़े वीडियो और तस्वीरें जारी कर चुका है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में एलियन जीवन के ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं।
एप्स्टीन फाइल्स की तरह ही इन दस्तावेजों में भी व्यक्तियों की पहचान और सेंसिटिव मिलिट्री बेस की जानकारी छुपाने के लिए कई हिस्सों को ब्लैकआउट किया गया है। USA के सांसदों का कहना है अभी सिर्फ पहला बैच ही रिलीज़ हुआ है। अभी और भी दस्तावेज़ सामने आना बाकी है। बाकी रिकार्ड्स भी जल्द ही बाहर आएँगे। लेकिन ये कब होगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
इस लिंक को शेयर करें

