बेडरूम से लेकर वर्कप्लेस तक, इन जगहों पर रख दे कान्हा का प्रिय मोरपंख, जीवन में आएगी खुशहाली

बेडरूम से लेकर वर्कप्लेस तक, इन जगहों पर रख दे कान्हा का प्रिय मोरपंख, जीवन में आएगी खुशहाली

Date: Aug 22, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

मोरपंख

भगवान विष्णु ने मानव जीवन का उद्धार करने के लिए कान्हा के रूप में धरती पर अवतार लिया था। इस अवतार में मुरली और मोरपंख उनकी खास पहचान थे। जन्माष्टमी पर मोरपंख से जुड़े विशेष उपाय करने से सेहत-समृ्द्धि और सम्मान हासिल किए जा सकते हैं।

मोरपंख का महत्व

मोरपंख को शुभता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि मोरपंख के प्रयोग से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, साथ ही कई ग्रह दोषों से भी आपको मुक्ति मिलती है।

तिजोरी में मोरपंख

अगर आप जन्माष्टमी के दिन मोरपंख को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या जहां भी आप धन रखते हैं, वहां रख देते हैं तो ऐसा करने से कई लाभ आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

श्रीकृष्ण का श्रृंगार

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का मोरपंख से आपको श्रृंगार करना चाहिए। इस उपाय से घर में शुभता आती है और घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

घर की पूर्व दिशा में मोरपंख

अगर आप जन्माष्टमी के दिन घर की पूर्व दिशा में मोरपंख रखते हैं तो इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। वास्तु दोष दूर होने से आपको मानसिक और शारीरिक सुख तो मिलता ही है, साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं।

वर्कप्लेस में रखें मोरपंख

अगर आपको करियर या कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको मोरपंख अपने कार्यक्षेत्र में रखना चाहिए। इसे रखने से करियर में आपको लाभ होते हैं, नए अवसर आपको प्राप्त होने लगते हैं।

बेडरूम में मोर पंख

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि पति-पत्नी के बीच हमेशा तनाव बना रहता है और बिना कारण झगड़े होते हैं तो जन्माष्टमी के दिन बेडरूम में मोर पंख लेकर पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगा दें। 

राहु-केतु का नकारात्मक असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में राहु केतु का नकारात्मक प्रभाव है, तो जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को बेडरूम में पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाएं। इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और आपको लाभ मिलेगा।

Next: तुलसी पर कब नहीं जलाना चाहिए दीपक? यहां जानिए क्या है सही नियम

Find out More..