Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा का घर में स्वागत करने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम

Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा का घर में स्वागत करने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम

Date: Sep 05, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी के पर्व पर बप्पा को घर लाया जाता है और उन्हें घर मे विराजमान किया जाता है। घर में बप्पा की स्थापना के समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। जानते है।

कैसी मूर्ति घर लाना शुभ है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दौरान घर में गणेशजी की बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति को स्थापित करना चाहिए। गणेशजी की खड़ी हुई मुद्रा वाली प्रतिमा को घर में लगाना अशुभ माना जाता है। हालांकि ऐसी प्रतिमा आप ऑफिस या कार्यस्थल की डेस्क पर रख सकते हैं।

दिशा का रखें ख्याल

बप्पा में घर लाते समय उनको सही स्थान पर बैठाना या विराजमान करना बहुत जरुरी होता है, इसीलिए गणेश जी को हमेशा उत्तर दिशा में स्थापित करें| इस दिशा को बेहद शुभ माना गया है|

साफ-सफाई का रखें ख्याल

दिशा के साथ-साथ बप्पा को स्थापित करते समय पवित्रता का ध्यान रखें। बप्पा को साफ और स्वच्छ जगह पर विराजमान करें| विराजमान करने से पहले स्थान को गंगाजल से पवित्र जरुर करें।

सात्विक भोजन

पवित्रता केवल स्थान की ही नहीं बल्कि आहार की भी होनी चाहिए। इस दौरान घर में केवल सात्विक भोजन ही बनाएं और भोजन का भोग बप्पा को दिन में 3 बार लगाएं। भोग में मोदक को जरुर शामिल करें।

मूर्ति खंडित ना हो

बप्पा को घर लाने समय या उनकी मूर्ति खरीदते समय इस बात पर विशेष ध्यान दें कि उनकी मूर्ति खंडित ना हो| खंडित मूर्ति की पूजा करना वर्जित होता है।

समय पर करें पूजा

भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था इसीलिए मध्याह्न के समय को गणेश पूजा के लिये ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।

रिद्धि – सिद्धि

गणपति बप्पा के प्रतिमा के अगल- बगल में रिद्धि – सिद्धि को रखें। इनकी जगह पर आप उनके रूप में सुपारी भी रख सकते हैं। भगवान की मूर्ति के दाई ओर एक कलश रखें और उसमें जल भर दें। 

क्रिस्टल से बनी मूर्ति

क्रिस्टल से बनी गणेश जी की मूर्ति को घर में स्थापित करना सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिस्टल से बनी गणेश जी की मूर्ति की पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। साथ ही धन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Next: क्या आपने कभी बीयर से धोए हैं बाल ? फायदे के साथ साथ जान लें नुकसान

Find out More..