झाड़ू में होता है लक्ष्मी जी का वास, भूल से भी न करें ये गलतियां

झाड़ू में होता है लक्ष्मी जी का वास, भूल से भी न करें ये गलतियां

Date: Sep 13, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

झाड़ू

झाड़ू को भारतीय संस्कृति में साफ-सफाई और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू लगाने से न केवल घर की गंदगी दूर होती है, बल्कि यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को भी बाहर करता है| इस प्रकार, झाड़ू का सीधा संबंध घर की समृद्धि और खुशहाली से जुड़ जाता है।

वास्तु और झाड़ू की दिशा

वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू के प्रयोग और इसे रखने की दिशा का महत्व बताया गया है। माना जाता है कि झाड़ू को पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है, क्योंकि यह घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाता है।

झाड़ू का धार्मिक महत्व

झाड़ू का धार्मिक महत्व इसलिए है क्योंकि इसे साफ-सफाई और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है| इसे देवी लक्ष्मी से जोड़ा जाता है क्योंकि स्वच्छता और व्यवस्थितता से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जो घर में सुख-समृद्धि लाती है|

झाड़ू और मां लक्ष्मी का संबंध

मां लक्ष्मी का वास उस घर और स्थान में होता है जहां साफ सफाई होती है। झाड़ू को मां लक्ष्मी के उपकरण के रूप में जाना जाता है। मां शीतला ने भी अपने एक हाथ में झाड़ू धारण की हुई है| 

रात के समय झाड़ू न लगाएं

माना जाता है कि रात के समय झाड़ू लगाना घर की समृद्धि को बाहर कर देता है, इसलिए रात में झाड़ू लगाने से बचा जाता है।

नजरों में न आए

भारतीय घरों में आमतौर पर झाड़ू को ऐसी जगह रखा जाता है, जहां यह नजरों में न आए। यह माना जाता है कि अगर झाड़ू दिखने वाली जगह पर रखी हो, तो इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है|

शनिवार को झाड़ू खरीदे

जब भी झाड़ू खरीदें तो ध्यान रखें कि शनिवार को ही घर में झाड़ू खरीदकर लाएं। इसके अलावा शनिवार के दिन नई झाड़ू का उपयोग करना शास्त्रों में बहुत शुभ माना गया है। साथ ही पुरानी झाड़ू को भी शनिवार के दिन बदले|

जानवर को झाड़ू से मारना

गौ माता या अन्य किसी भी जानवर को झाड़ू से मारकर कभी भी नहीं भगाना चाहिए। घर-परिवार के सदस्य अगर किसी खास कार्य से घर से बाहर निकले हो तो उनके जाने के बाद तुरंत झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। यह बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है।

Next: खुशबू से महक उठेंगे आप और आपका घर, बस लगा लीजिए ये खुशबू दार पौधे

Find out More..