Diwali 2024: दिवाली के दिन इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ

Diwali 2024: दिवाली के दिन इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ

Date: Oct 21, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

दिवाली

हमारे जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं घटित होती रहती हैं जिनका कोई ना कोई संकेत जरूर होता है| आइए जानते हैं कि दिवाली की रात किन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है|

उल्लू

दिवाली की रात को अगर आपको उल्लू दिख जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। अगर दिवाली के दिन पूर्व दिशा से उल्लू बोलता हुआ दिखाई दे, तो इसे शुभ माना जाता है| 

छिपकली

दिवाली के दिन घर में छिपकली का दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर दिवाली के दिन आपको छिपकली दिखती है यह इस बात का संकेत माना जाता है कि आपको आने वाले समय में पैसों की कमी नहीं होगी।

छछूंदर

 दिवाली के दिन छछूंदर का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। छछूंदर को लक्ष्मी जी का वाहन माना गया है। छछूंदर को दिवाली के दिन संध्या के समय देखना सुख-समृद्धि के आने का संकेत माना जाता है। 

गाय

हिंदू धर्म में गाय को मां के समान माना जाता है और उनकी पूजा भी की जाती है| शकुन शास्त्र में केसरिया गाय देवत्व का प्रतीक मानी गई हैं और अगर दिवाली पर इनके दर्शन हो जाएं तो यह समृद्धि का संकेत लेकर आता है|

पैसे मिलना

अगर आपको दिपावली के दिन रोड पर गिरे हुए पैसे मिल जाएं तो आप उन्हें तुरंत उठा लें और लक्ष्मी पूजा पर दूसरे चांदी के सिक्कों के साथ-साथ उनकी भी पूजा करें और अगले दिन उस पैसे को अपनी तिजोरी में रख दें|

बिल्‍ली

वैसे तो हिंदू धर्म में बिल्‍ली का दिखना बहुत शुभ नहीं समझा जाता है। मगर दीपावली के दिन बिल्‍ली का दिखना अच्‍छा माना जाता है। इसे माता लक्ष्‍मी के आगमन के संकेत के तौर पर देखा जाता है।

Next: पोछे के पानी में मिला लें ये चीजें, ताजगी से महक उठेगा पूरा घर

Find out More..