Janmashtami 2024: लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाएं भोग

Janmashtami 2024: लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाएं भोग

Date: Aug 21, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

लड्डू गोपाल का भोग

अगर आप जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो माखन मिश्री के अलावा इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। है।

चरणामृत

भगवान श्रीकृष्ण को चरणामृत अर्पित न करने से भोग अधूरा माना जाता है। इसलिए प्रभु को जन्माष्टमी पर चरणामृत का भोग जरूर लगाएं।

माखन मिश्री

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए माखन मिश्री का भोग अवश्य लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग अर्पित करने से साधक का जीवन सुख-समृद्धि और खुशियों से भर जाता है।

धनिया की पंजीरी

भोग में धनिया की पंजीरी को भी शामिल कर सकते हैं। धनिया को धन-धान्य का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनिया की पंजीरी अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और धन से जुड़ी सभी तरह की समस्या दूर होती हैं।

खीर

लड्‌डू गोपाल को उनके प्रिय दूध और चावल से बनी खीर से भोग लगाएं। श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्‌डू गोपाल को चावल की मीठी खीर अत्यंत प्रिय है.

लाल फल

लड्‌ड् गोपाल को लाल रंग के फल से भोग लगाना बहुत शुभ होता है। सेब, अनार या चेरी जैसे फलों से भगवान को भोग लगाएं।

पीली मिठाई

लड्‌डू गोपाल को उनके प्रिय पीले रंग के मिष्ठान को भोग लगाएं। इसके लिए केसर पेड़ा, कलाकंद या मलाई पेड़ा का उपयोग करना चाहिए।

मक्खन मलाई

बाल गोपाल को ताजा निकाली गई मक्खन या मलाई से भोग लगाएं। बाल कृष्ण को मक्खन मलाई अत्यंत पिय है और वे इससे अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

Next: सिंपल और अट्रैक्टिव 8 नई सुई धागा ईयररिंग्स डिजाइन

Find out More..