Dhanteras Bhog: धन के देवता कुबेर को इन चीजों का लगाएं भोग, घर में कभी नहीं आएगी कंगाली

Dhanteras Bhog: धन के देवता कुबेर को इन चीजों का लगाएं भोग, घर में कभी नहीं आएगी कंगाली

Date: Oct 24, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

धनतेरस

धनतेरस की पूजा दिवाली की पूजा से कम नहीं होती है। इस दिन महालक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा होती है। इस दौरान पूजा में कई प्रकार के भोग लगाए जाते हैं जिनमें आप कई चीजों को बना सकते हैं। 

धनिया की पंजीरी

धनतेरस पर आप धनिया की पंजीरी बना सकते हैं। धनिया को हल्का सा भून लें। पीसकर रख लें। अब घी में ये धनिया पाउडर मिला लें। जब ये भूनने लगे तो इसमें चीनी मिला लें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें। 

चावल की खीर

चावल की खीर बनाने के लिए चावल को भिगोकर रख लें। फिर दूध में चावल डालें और इसे धीमी आंच पर पकने दें। थोड़ा सा केसर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से पकने दें| इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें|

गुड़ और घी की लापसी

कड़ाही में घी डालें और इसमें आटा डालकर भून लें। फिर इसमें पानी डालें और गुड़ डालकर पकाएं। थोड़ा सा इलायची पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से पकने दें| एक चम्मच घी डाल लें और अच्छी तरह से पका लें। 

कुट्टू का हलवा

 एक कड़ाही गर्म करें और उसमें कुट्टू का आटा डालकर अच्छी तरह से भून लें। चीनी मिलाकर 2-3 मिनट और भून लें। इसके बाद लगातार चलाते हुए इसमें दूध डालकर मिलाएं| इलायची पाउडर और केसर डालकर मिक्स करें|

पीले रंग का भोग

कहते हैं कि भगवान कुबेर को पीले रंग की चीजें काफी पसंद आती हैं| प्रसाद या भोग में आप भगवान कुबेर के समक्ष पीले चावल, केसर की खीर या फिर बेसन के लड्डू चढ़ा सकते हैं| 

नारियल का प्रसाद

 धनतेरस के मौके पर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश पर जरूर रखें| ऐसा करने से भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा मिलती है| आप कुबेर जी को नारियल से बना प्रसाद भी चढ़ा सकते है| 

Next: Diwali 2024: हर साल दिवाली पर नई मूर्ति खरीदना जरूरी, जानें मान्यता और महत्व

Find out More..