Diwali 2024: दिवाली की रात बुरी शक्तियों से बचने के लिए करें कपूर से जुड़े ये टोटके

Diwali 2024: दिवाली की रात बुरी शक्तियों से बचने के लिए करें कपूर से जुड़े ये टोटके

Date: Oct 23, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

दिवाली पूजा

दीपावली का दिन ‌ज्योतिष और तंत्र शास्त्र में बहुत खास माना गया है| धन की देवी लक्ष्‍मी को खुश करने के ल‍िए कई प्राचीन टोटके हैं जिन्हें दिवाली के दिन किया जाता है| 

कपूर

कपूर का इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है| मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली के मौके पर अगर कपूर को लेकर कुछ बातों का ख्याल रखे, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है| 

कपूर के दीपक से आरती

दिवाली वाले दिन आप सुबह और शाम दोनों वक्त भगवान की जब आरती करें, तब आपको कपूर का दीपक भी उन्हें अर्पित करना चाहिए। इससे धन लाभ होगा और जिस भी नकारात्मक ऊर्जा की वजह से आपको धन हानि हो रही है वह नष्ट हो जाएगी।

तिजोरी में कपूर

तिजोरी में आप लाल कपड़े में गुड़हल का फूल, लौंग और कपूर रखें। इससे आपकी तिजोरी में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आर्थिक संकट भी दूर हो जाएगा।

कपूर का काजल

दिवाली के दिन काजल बनाने की परंपरा है। बहुत से घरों में कच्चे दिए में घी का दीपक जलाकर काजल बनाया जाता है। वहीं आप कपूर के दीपक से भी काजल बना सकती हैं। ऐसा करने से आपका घर और लोग सभी नजर दोष से बचे रहेंगे।

मुख्य द्वार पर कपूर टांगे

यदि आपको अपने घर को नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से बचाना है, तो आपको अपने मुख्य द्वार पर एक काले कपड़े में कपूर की 7 गोलियां बांध कर टांग देनी चाहिए।

कलाई में बांधे कपूर

दिवाली की रात नकारात्मक शक्तियां बहुत ज्यादा शक्तिशाली हो जाती हैं, ऐसे में यदि आपको दिवाली की रात चौराहा लांघना पड़े तो उससे पहले अपने हाथों में एक काले कपड़े में कपूर रख कर बांध लें।

Next: लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने बताई अनसुनी बातें, बोले ‘उसे अन्याय नहीं बर्दाश्त’

Find out More..