रिलेशनशिप में चीटिंग को लत बताने वाले अर्जुन रामपाल बोले- ‘मुझे सेक्स बहुत पसंद है’

रिलेशनशिप में चीटिंग को लत बताने वाले अर्जुन रामपाल बोले- ‘मुझे सेक्स बहुत पसंद है’

Date: Aug 03, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

गर्लफ्रेंड से दो बेटे

अर्जुन लंबे समय से साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के दो बेटे अरिक और अविक भी हैं। हाल ही में अर्जुन ने रिलेशनशिप में चीटिंग को लेकर बड़ी बात कही है।

‘मैरिज सिर्फ कागज का टुकड़ा’

एक पॉडकास्ट के दौरान जब अर्जुन से पूछा गया कि गैब्रिएला संग लंबे रिलेशनशिप और दो बच्चों के बाद भी शादी क्यों नहीं की, तो अर्जुन ने जवाब दिया- ‘हम शादीशुदा हैं लेकिन मन से। मैरिज सिर्फ कागज का टुकड़ा है’।

चीटिंग को कहा लत

अर्जुन ने फिजिकल और ओपन रिलेशेनशिप के बारे में भी बात की। साथ ही अपने पार्टनर को चीट करने के सवाल पर कहा- ‘यह एक लत है, जो लोगों ने खुद के लिए बनाई है’।

‘ये लत नुकसान देगी’

अर्जुन ने आगे कहा- ‘मैं बहुत से ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्हें दूसरी महिला या कुछ और चाहिए और वे इसे खुशहाल शादी कहते हैं। मुझे नहीं पता कैसे, जो भी हो, वे कहते हैं कि यह सिर्फ एक चक्कर है। एक लत है, जो आपको नुकसान देगी’।

सेक्स लाइफ पर बोले अर्जुन

अर्जुन ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में कहा- ‘मुझे सेक्स बहुत पसंद है। सेक्स आपके जीवन का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है, लेकिन ये एक साथी के साथ रहना और भी जरूरी है। जब आप एक बिस्तर साझा कर रहे होते हैं, तो एक बहुत बड़ी एनर्जी एक्सचेंज होती है, जो कहीं न कहीं आपके DNA में जा रहा है।‘

‘खुद को कोसने में समय बर्बाद’

अर्जुन ने कहा- ‘मैंने खुद को कोसने में बहुत समय बर्बाद किया। मुझे लगता है कि उन गलतियों के बारे में सोचने और समय बर्बाद करने के बजाय, उन गलतियों को न दोहराएं और खुद को बदलने के बारे में सोचना चाहिए'।

2018 में हुआ तलाक

अर्जुन की पहली शादी मॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं। 2018 में तलाक के बाद अर्जुन रामपाल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग लिव इन रिलेशनशिप में हैं।

Next: सिंपल और अट्रैक्टिव 8 नई सुई धागा ईयररिंग्स डिजाइन

Find out More..