Karisma Kapoor Birthday: 16 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ चुनी एक्टिंग, स्क्रीन की क्वीन नहीं बन सकी निजी जिंदगी में ‘रानी’

Karisma Kapoor Birthday: 16 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ चुनी एक्टिंग, स्क्रीन की क्वीन नहीं बन सकी निजी जिंदगी में ‘रानी’

Date: Jun 25, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

मुंबई में एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता कपूर के घर 25 जून 1974 को करिश्मा कपूर का जन्म हुआ।

एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने पढ़ाई भी छोड़ दी, सिर्फ 16 साल की उम्र में साल 1991 में आई 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

फिर साल 1992 में वो एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'पुलिस ऑफिसर' और फिर गोविंदा के साथ फिल्म राजा बाबू में नजर आईं।

लेकिन करिश्मा कपूर के करियर में फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' मील का पत्थर साबित हुई। साल 1996 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में जैसे कि अंदाज, कुली नं 1, जुड़वा, हीरो नं. 1, बीवी नं 1, हसीना मान जाएगी, दुल्हन हम ले जाएंगे, चल मेरे भाई, साजन चले ससुराल की।

निजी जिंदगी की बात करें, तो करिश्मा की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी, दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन यह रिश्ता किसी वजह से टूट गया था।

फिर उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन यह रिश्ता भी 13 सालों के बाद साल 2016 में तलाक के साथ खत्म हो गया था।

करिश्मा कपूर के दो बच्चे बेटा कियान राज कपूर और बेटी समायरा कपूर हैं।

Next: कैसरोल में रोटियां हों जाती हैं नम? तुरंत अपना लीजिए ये उपाय, रोटी रहेगी फ्रेश और सुपर सॉफ्ट

Find out More..