जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भारत संग विदेशों में भी फैला है जुर्म का साम्राज्य! एक इशारे पर तैयार हो जाते हैं शूटर्स

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भारत संग विदेशों में भी फैला है जुर्म का साम्राज्य! एक इशारे पर तैयार हो जाते हैं शूटर्स

Date: Oct 22, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

लॉरेंस बिश्नोई पिछले 8 साल से जेल में बंद है, लेकिन जैसे-जैसे उसकी जेल बदली, उसके जुर्म का रिकॉर्ड और गैंग भी बढ़ता दिखा। 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया।

सलमान खान पर हमला और फिर महाराष्ट्र के विधायक बाबा सिद्दीकी के मर्डर में नाम आने के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने हड़कंप मचा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंसका नेटवर्क इंग्लैंड और कनाडा से पुर्तगाल तक फैला है। उसके एक इशारे पर बिश्नोई गैंग के 700 शूटर एक्टिव हो जाते हैं।

'हू किल्ड मूसेवाला?' के लेखक जुपिंदरजीत सिंह ने उत्तर भारत की गैंगवॉर पर करीब 10 साल रिसर्च के बाद कहा कि गैंगस्टर्स के ये सब नाम के लिए करते हैं और नाम का डर है।

लॉरेंस बिश्नोई का गैंग इस समय देश में पंजाब, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और झारखंड से लेकर अमेरिका, कनाडा, इंग्लैड और पुर्तगाल जैसे देशों तक फैला चुका है।

गोल्डी बराड़, लखा और राजा उर्फ मोंटी लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैं और विदेशों में ये लोग गैंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। कनाडा में गोल्डी बराड़, लेखप्रीत और सत्यवीर सन गैंग को चला रहे हैं।

अमेरिका में गुरप्यार बागापुराना, अमनदीप मुल्तानी, वीरेंदर, अनमोल बिश्नोई और घरमान कहलोन जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। पुर्तगाल में लखा कुरुक्षेत्र, थाईलैंड में मनीष भंडारी और इंग्लैंड में गैंग को राजा उर्फ मोंटी संभाल रहा है।

राजस्थान का आनंदपाल गैंग, उत्तर प्रदेश के बृजेश सिंह, धनंजय सिंह और बिहार के अनंत सिंह और राजन तिवारी भी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का हिस्सा हैं। पाकिस्तान के खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ लिंक सामने आ चुके हैं।

Next: सर्दियों में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए गुलाब जल का करें इस्तेमाल

Find out More..