किताबों पर आधारित फेमस इंडियन वेब सीरीज की लिस्ट

किताबों पर आधारित फेमस इंडियन वेब सीरीज की लिस्ट

Date: Aug 02, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

वेब सीरीज

वेब सीरीज एंटरटेनमेंट का बेहतरीन जरिया है। कई बार सीरीज की कहानी लोगों को सोच में डाल देती है, लेकिन क्या आप जानते है कुछ ऐसी वेब सीरीज, जिनकी कहानियां फेमस नॉवेल और किताबों पर बेस्ड हैं।

लीला

नेटफिल्क्स की वेब सीरीज 'लीला' प्रयाग अख्तर की इसी नाम की किताब पर आधारित है। इसमें एक महिला अपनी लापता बच्ची को खोजने में लगी रहती है। इसमें हुमा कुरैशी, लाएशा मांगे, राहुल खन्ना, आकाश खुराना, आरिफ जकारिया, संजय सूरी, और सीमा बिस्वास ने काम किया है।

ए सूटेबल ब्वॉय

2020 में रिलीज हुई ‘ए सूटेबल ब्वॉय' मशहूर लेखक विक्रम सेठ के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी 1950 के दशक की पृष्ठभूमि में लिखी गई है | सीरीज में ईशान खट्टर, तान्या मनिकतला, माहिरा कक्कर, तब्बू, रसिका दुग्गल समेत कई कलााकारों ने काम किया।

सेक्रेड गेम्स

2018 में रिलीज हुई नेटफिल्क्स की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' विक्रम चंद्रा के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी एक अपराधी गणेश गायतोंडे और पुलिस इंस्पेक्टर सरताज सिंह के आस-पास घूमती है। इसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई।

स्टेट ऑफ सीज: 26/11

जी5 की वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' ‘ब्लैक टॉरनेडो’ किताब पर आधारित है, जिसे संदीप उन्नीथन ने लिखा है। इसमें मुंबई पर साल 2008 में हुए आतंकी हमले के दौरान की कहानी दिखाई गई है।

द नाइट मैनेजर

इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, शोभिता धुलिपाला जैसे स्टार्स हैं। इसका डायरेक्शन संदीप मोदी ने किया है। ये इंडियन थ्रिलर सीरीज, इसी नाम से बनी पॉप्युलर नॉवेल पर बेस्ड है |

डियर इश्क

‘डियर इश्क' डिज्नी+हॉटस्टार की वेब सीरीज है, जो रविंदर सिंह की किताब 'राइट मी ए लव स्टोरी' पर बेस्ड है। सीरीज में मॉर्डन दुनिया में प्यार और रिश्तों की मुश्किलों की कहानी है। इसमें पहली बार प्यार में पड़ने से लेकर ब्रेकअप के दर्द से बाहर आने तक, सबकुछ है।

ग्रहण

‘ग्रहण' डिज्नी + हॉटस्टार की ड्रामा सीरीज है, जो सत्य व्यास के नॉवेल 'चौरासी' पर आधारित है। ये 1984 में भारत में हुए सिख विरोधी दंगों के बाद की हकीकत बयां करती है। इस शो में पवन मल्होत्रा, जो या हुसैन और अंशुमान पुष्कर सहित कई स्टार्स हैं।

एम्पायर

‘एम्पायर' डिज्नी + हॉटस्टार की सीरीज एलेक्स रदरफोर्ड के सबसे ज्यादा बिकने वाले नॉवेल 'एम्पायर ऑफ द मुगल' पर आधारित है। इस शो में कुणाल कपूर, डिनो मोरिया और दृष्टि धामी सहित प्रतिभाशाली कलाकार हैं |

बार्ड ऑफ ब्लड

लेखक बिलाल सिद्दीकी की किताब पर बनी 'बार्ड ऑफ ब्लड' की कहानी स्पाई थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में मुख्य किरदार में इमरान हाशमी,शोभिता धूलिपाला, विनीत कुमार सिंह और जयदीप अहलावत हैं।

स्कूप

'स्कूप' वेब सीरीज क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा की नॉवल ‘बिहाइंड बार्स इन बायकुला: माई डेज इन प्रिजन’ पर बेस्ड है। इस सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

द ग्रेट इंडियन मर्डर

'द ग्रेट इंडियन मर्डर' एक एंटरटेनिंग ड्रामा सीरीज है जो कहानी विकास स्वरूप के सबसे ज्यादा बिकने वाले नॉवेल 'सिक्स सस्पेक्ट्स' पर बेस्ड है। इस शो में रिचा चड्ढा, प्रतीक गांधी, आशुतोष राणा, शशांक अरोड़ा और रघुबीर यादव सहित कई स्टार्स हैं।

Next: ईशा देओल की तरह पहने एथेनिक ड्रेस, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Find out More..