Stree 2 Success Party: 'स्त्री 2' की सक्सेस पार्टी में श्रद्धा की एंट्री शानदार, देखें पार्टी की तस्वीरें

Stree 2 Success Party: 'स्त्री 2' की सक्सेस पार्टी में श्रद्धा की एंट्री शानदार, देखें पार्टी की तस्वीरें

Date: Aug 17, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

'स्त्री 2' सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि 'स्त्री 2' साल 2024 की सबसे ज्यादा करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने वाली है।

इस सफलता के लिए फिल्म 'स्त्री 2' की सक्सेस पार्टी रखी गई। श्रृद्धा कपूर ने लैंबॉर्गिनी ने स्वैग से एंट्री की। अपनी रेड आउटफिट में श्रृद्धा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

'स्त्री 2' के लीड स्टार राजकुमार राव अपनी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ दिखाई दिए। इस कपल ने साथ में काफी प्यारा पोज दिया।

श्रद्धा कपूर के खास दोस्त वरुण धवन भी पार्टी में शामिल हुए, उन्होंने श्रृद्धा के साथ पोज भी किया। फिल्म 'स्त्री 2' में वरुण धवन ने कैमियो किया था।

फिल्म 'स्त्री 2' में अपनी कॉमेडी से जान डालने वाले अभिषेक बनर्जी सक्सेस पार्टी में काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे।

कृति सेनॉन भी फिल्म 'स्त्री 2' की सक्सेस पॉर्टी को एंजॉय करने पहुंची थीं। कृति सेनॉन ने पैपराजी से फोटो क्लिक करवाई।

'स्त्री 2' को प्रोड्यूस करने वाले दिनेश विजान अपनी फैमिली के साथ नजर आए।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' में एक्टर वीर पहाड़िया भी नजर आए। वीर पहाड़िया ने पैपराजी को पोज दिया।

आपको बता दें, 'स्त्री 2' ने सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है।

Next: कैसरोल में रोटियां हों जाती हैं नम? तुरंत अपना लीजिए ये उपाय, रोटी रहेगी फ्रेश और सुपर सॉफ्ट

Find out More..