Sonakshi-Zaheer Wedding: रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा की मुस्कान ने बटोरी सुर्खियां, परिवार संग कई इमोशनल पल बने यादगार

Sonakshi-Zaheer Wedding: रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा की मुस्कान ने बटोरी सुर्खियां, परिवार संग कई इमोशनल पल बने यादगार

Date: Jun 24, 2024

By: Poonam Nishad, Bharatraftar

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आखिरकार पवित्र बंधन में बंध गए। परिवार की मौजूदगी में उनकी शादी का रिसेप्शन भी हुआ।

इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा की लाल रंग की साड़ी की बेहद चर्चा है, जोकि उनकी मां की बताई जा रही है।

सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन पर मीडिया के सामने पोज किया, तो पैपराजी के साथ भी फोटो खिचवाईं।

सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की, साथ ही जहीर इकबाल ने ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ गाने पर डांस भी किया।

इस दौरान सोनाक्षी के चेहरे पर शादी की खुशी उनकी हंसी में साफ-तौर पर देखी जा सकती है।

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी कोर्ट मैरिज के दौरान की तस्वीरें भी साझा की थीं।

जिसमें सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने सफेद रंग के कपड़े हैं। साथ ही रोमेंटिंक पोज भी दिए हैं।

इन फोटों में कोर्ट मैरिज के दौरान सोनाक्षी ने अपने पिता का साथ पकड़ा हुआ है, जोकि पिता-बेटी का भावुक पल था।

Next: सिंपल और अट्रैक्टिव 8 नई सुई धागा ईयररिंग्स डिजाइन

Find out More..