शादी के बाद विदेश में सेटल हो गईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, सोनम से लेकर अनुष्का है शामिल

शादी के बाद विदेश में सेटल हो गईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, सोनम से लेकर अनुष्का है शामिल

Date: Jul 29, 2024

By: Mansi Yadav, Bharatraftar

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। साल 2018 में निक जोनस संग शादी के बाद वो अमेरिका शिफ्ट हो गईं। हालांकि, खास मौके पर वो पति निक और बेटी मालती के साथ मुंबई आती हैं। हाल ही में उन्हें अनंत- राधिका की शादी में स्पॉट किया गया था।

मीनाक्षी शेषाद्री

80-90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री ने बॉलीवुड में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी के बाद वो पति संग अमेरिका में बस गईं।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी रचाने के बाद अमेरिका के लॉस एंजेलिस में सेटल हो गई। फिल्म 'लाहौर 1947' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर साल 2018 में आनंद अहूजा से शादी रचाने के बाद लंदन में सेटल हो चुकी हैं। एक्ट्रेस कुछ खास मौकों पर ही मुंबई आती हैं लेकिन उनका ज्यादातर समय फैमिली के साथ लंदन में ही बीत रहा है।

मुमताज

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी करने के बाद वह लंदन में रहने लगीं।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लंदन शिफ्ट होने की खबरें सामने आ रही हैं। टी 20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली सीधा अपने परिवार के पास लंदन चले गए थे। खबरों के मानें तो, कपल हमेशा के लिए वहीं सेटल हो गए हैं।

मल्लिका शेरावत

फिल्मो में अपनी बोल्ड अदाओं से सबको दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपने बॉलीवुड करियर को बाय बाय कह दिया। खबरों के मुताबिक वो बॉयफ्रेंड संग पैरिस में शिफ्ट हो गई।

शिल्पा शिरोडकर

90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम करने वाली शिल्पा शिरोडकर ने अब बॉलीवुड से दूरी बना ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने अब दुबई को ही अपना घर बना लिया है।

सेलिना जेटली

बॉलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया को बाय बाय कह दिया। 2011 में बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी के बाद वो अमेरिका शिफ्ट हो गई। अब वह अपने परिवार के साथ वहीं रहती हैं।

रंभा

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'जल्लाद' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली रंभा कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रंभा भी NRI बिजनेसमैन इंद्र कुमार से शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूर अपनी फैमिली के साथ कनाडा में रहती हैं।

Next: ईशा देओल की तरह पहने एथेनिक ड्रेस, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Find out More..